इस लेख के माध्यम से हमने भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर आधारित कुछ प्रश्न और उत्तर प्रदान किए हैं, जो सीमाओं, समुद्र तट और क्षेत्र जैसे प्रमुख वर्गों को कवर करते हैं। ये प्रश्न विभिन्न Sarkari Naukri भर्ती परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते रहे हैं।
पढ़ेंः शहर और गांव के नाम में क्यों लिखा होता है ‘पुर’, जानें
भारत राज्यों का एक संघ है। भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। भारत के प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की अपनी जनसांख्यिकी, इतिहास, संस्कृति, पोशाक, त्योहार व भाषा आदि हैं।
-भारत एक संघीय संघ है, जिसमें 28 राज्य और कितने केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं ?
ए- 6
बी- 7
सी- 8
डी- 9
उत्तर: सी
स्पष्टीकरण: वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और स्वतंत्रता मिलने पर 15 अगस्त 1947 को अस्तित्व में आया।
-निम्नलिखित में से कौन अरुणाचल प्रदेश की राजधानी है?
ए- ईटानगर
बी- दिसपुर
सी- इंफाल
डी- पणजी
उत्तर: ए
स्पष्टीकरण: ईटानगर अरुणाचल प्रदेश की राजधानी है और इसका नाम ईटा किले के नाम पर रखा गया है, जिसका अर्थ है ईंटों का किला, जो कि 14वीं शताब्दी ईस्वी के आसपास निर्मित है।
-आंध्र प्रदेश में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाएं कौन-सी हैं ?
ए- उड़िया और तेलुगु
बी- तेलुगु और उर्दू
सी- तेलुगु और कन्नड़
डी- उपरोक्त सभी भाषाएं
उत्तर: बी
स्पष्टीकरण: आंध्र प्रदेश में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाएं तेलुगु, उर्दू, हिंदी, बंजारा और अंग्रेजी हैं। इसके बाद तमिल, कन्नड़, मराठी और उड़िया हैं।
-हरियाणा का राज्य पुष्प क्या है ?
ए-कमल
बी- रोह्डेडिंड्रोन
सी-गोल्डन शॉवर
डी-अघोषित
उत्तर: ए
स्पष्टीकरण: कमल या वॉटर लिली हरियाणा का राज्य फूल है। यह एक जलीय पौधा है, जिसमें चौड़ी तैरती हरी पत्तियाँ और चमकीले सुगंधित फूल होते हैं, जो केवल उथले पानी में उगते हैं।
-निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य उत्तर में स्थित नहीं है ?
ए- झारखंड
बी- जम्मू और कश्मीर
सी- हिमाचल प्रदेश
डी- हरियाणा
उत्तर: ए
स्पष्टीकरण: झारखंड राज्य उत्तर में स्थित नहीं है। यह देश के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है। इसकी सीमा उत्तर में बिहार, पूर्व में पश्चिम बंगाल, दक्षिण में ओडिशा, पश्चिम में छत्तीसगढ़ और उत्तर पश्चिम में उत्तर प्रदेश राज्य से लगती है। झारखण्ड की राजधानी रांची है।
-निम्नलिखित में से किस राज्य की मुख्य भाषा खासी है?
ए- मिजोरम
बी- नगालैंड
सी- मेघालय
डी- त्रिपुरा
उत्तर: सी
व्याख्या: खासी भाषा मुख्य रूप से भारत के मेघालय राज्य में खासी लोगों द्वारा बोली जाती है। यह असम और बांग्लादेश की कुछ आबादी द्वारा भी बोली जाती है।
-भारत का सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक राज्य कौन-सा है ?
ए- केरल
बी- तमिलनाडु
सी- कर्नाटक
डी- अरुणाचल प्रदेश
उत्तर: सी
स्पष्टीकरण: कर्नाटक 70.5% के साथ भारत का सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक राज्य है और इसके बाद केरल और तमिलनाडु हैं।
-सबसे बड़ा क्षेत्रफल किस राज्य का है ?
ए- महाराष्ट्र
बी- मध्य प्रदेश
सी- उत्तर प्रदेश
डी- राजस्थान
उत्तर : डी
स्पष्टीकरण: क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है, जिसका क्षेत्रफल 342,239 वर्ग किमी है और 2011 की जनगणना के अनुसार, राज्य की कुल जनसंख्या लगभग 68548437 है।
-सबसे अधिक जनसंख्या किस राज्य की है?
ए- उत्तर प्रदेश
बी- महाराष्ट्र
सी- बिहार
डी- आंध्र प्रदेश
उत्तर: ए
स्पष्टीकरण: उत्तर प्रदेश राज्य की जनसंख्या सबसे अधिक 166 मिलियन से अधिक है। इसके बाद महाराष्ट्र और बिहार का स्थान है।
-एलिफेंट फॉल्स किस राज्य में स्थित है?
ए- मिजोरम
बी- ओडिशा
सी- मणिपुर
डी- मेघालय
उत्तर : डी
स्पष्टीकरण: यह पूर्वोत्तर में सबसे लोकप्रिय झरनों में से एक है और मेघालय की राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation