कैसे हुई थी बर्गर की शुरुआत, जानें

Aug 24, 2023, 14:53 IST

फास्ट फूड अमूमन सभी लोगों को पसंद होता है। इसमें यदि बात बर्गर की हो, तो हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। बच्चों और युवाओं के बीच यह सबसे अधिक लोकप्रिय है। बर्गर दिवस का आयोजन 24 अगस्त को किया जाता है। इस मौके पर हम आपको बर्गर से जुड़े कहानी बताने जा रहे हैं कि आखिर किस प्रकार बर्गर की शुरुआत हुई थी। 

बर्गर का इतिहास
बर्गर का इतिहास

वर्तमान समय में फास्ट फूड जीवनशैली का हिस्सा बन गया है। हालांकि, इसका सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं है, लेकिन फिर भी लोग चटपटे जायके लिए फास्ट फूड का सेवन करते हैं। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है।

फास्ट फूड में भी बर्गर लोगों को अधिक पसंद है। यही वजह है कि आज भारत के तमाम बड़े शहरों में बर्गर को लेकर आपको बड़े-बड़े आउटलेट्स मिल जाएंगे, जो विभिन्न प्रकार के बर्गर परोसने का काम करते हैं।

बर्गर के साथ कोल्ड ड्रिंक और फ्रेंच फ्राइज भी लोगों के बीच अधिक लोकप्रिय है। 24 अगस्त को बर्गर दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। हालांकि, क्या आपको पता है आपके पसंदीदा बर्गर की कहानी क्या है और यह कहां से शुरू हुआ था। इस लेख में इस बारे में जानकारी दी गई है। जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

 

कैसे हुई थी बर्गर की शुरुआत

बर्गर की शुरुआत को लेकर बात करें, तो इसकी शुरुआत को लेकर अमेरिका भी दावा करता है। हालांकि, इसके अलावा दो देशे ऐसे हैं, जिन्हें बर्गर का जनक भी कहा जाता है और ये हैं रोम और चीन। इस लेख के माध्यम से हम इन दोनों देशों में बर्गर की कहानी को जानेंगे। 

 

क्या है चीन की कहानी

चीन में ऐसा कहा जाता है कि 200 ईसा पूर्व में यहां के क्वीन राजवंश के राजा ने बर्गर की तरह दिखने वाली एक खाने की चीज का ईजाद किया था, जिसे ‘रोउ-जिया-मोउ’ नाम दिया गया था। अब इसके अर्थ की बात करें, तो इसका अर्थ होता है बन के बीच रखा मीट। इसमें मसालों में तैयार किए गए पॉर्क को बन के बीच रखकर परोसा जाता था। 

 

 

क्या है रोम की कहानी

रोम की कहानी की बात करें, तो यहां पर मीट को पीसकर उसमें फिश सॉस मिलाकर ब्रेड के बीच में रखकर खाते थे। इसे ‘इसिकिया ओमेन्टाटा’ पकवान कहा जाता था। यह पकवान एक शाही पकवान हुआ करता था, जिसे खूब पसंद किया जाता था। कुछ समय बाद रोमन ने ब्रिटेन का रूख किया और अपने साथ अपनी डिश को भी ब्रिटेन में लेकर पहुंचे। ब्रिटेन में जब यह डिश पहुंची, तो लोग जल्दी से बन जाने वाली इस डिश को काफी पसंद करने लगे और इसके बाद से फास्टफूड के कल्चर का जन्म हुआ।

 

बर्गर से जुड़े कुछ तथ्य

-13वीं शताब्दी में मंगोल के लड़ाकू घुड़सवाल भी बर्गर जैसी चीज का सेवन किया करते थे।

 

-1747 में बर्गर लंदन पहुंच चुका था, जहां इसे हैमबर्गर नाम दिया गया था। यहां हैम शब्द का अर्थ प्रोसेस्ड पॉर्क होता है।

 

-साल 1885 में बर्गर के बीच में मीटबॉल रखकर इसे परोसे जाने लगा।

 

-1921 में पहला हैमबर्गर रेस्तरां खुला था।

 

-1936 में पहली बार डबल डेकर बर्गर बनाया गया था।

 

-साल 1961 में मैकडॉनल्ड्स को रे क्रॉक ने खरीद लिया था और वह इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी बन गए थे। हालांकि, इस कंपनी की शुरुआत दो भाईयों द्वारा की गई थी। बर्गर की रेस्तरां चेन पूरे विश्व में जानी जाती है।

 

पढ़ेंः भारत के इस गांव को कहा जाता है करोड़पतियों का गांव, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News