SSC CGL Result 2025: एसएससी सीजीएल Tier 1 रिजल्ट ssc.gov.in पर कब होगा जारी? चेक करें लेटेस्ट अपडेट
SSC CGL Tier 1 Result 2025: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर SSC CGL Tier 1 Result 2025 जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ देख सकेंगे। जो उम्मीदवार Tier 1 परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरण Tier-2 में शामिल होने का मौका मिलेगा।
SSC CGL Result 2025: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर SSC CGL परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट, मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ सीधे ssc.gov.in पर से डाउनलोड कर सकेंगे। SSC CGL Tier 1 रिजल्ट 2025 PDF फॉर्मेट में उपलब्ध होगा, जिसमें Tier 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। SSC इस भर्ती अभियान के जरिए ग्रुप B और C के कुल 18,236 पद भरे जाएंगे।
SSC CGL Merit List 2025 PDF
SSC सबसे पहले कैटेगरी वाइज CGL Tier 1 मेरिट लिस्ट PDF फाइल जारी करेगा। इस PDF में सीजीएल टियर 2 परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए होंगे। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें और Ctrl + F का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर चेक करें। अगर आपका रोल नंबर PDF में मौजूद है, तो आप टियर 2 की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
SSC CGL टियर 1 रिजल्ट 2025 कब आएगा?
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) जल्द ही SSC CGL Tier 1 Exam 2025 का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि SSC की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन पिछले ट्रेंड्स के मुताबिक रिजल्ट दिसंबर 2025 के दूसरे सप्ताह में आने की उम्मीद है। सीजीएल Tier-1 रिजल्ट जारी होने के बाद ही उम्मीदवार Tier-2 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी अन्य वेबसाइट पर विश्वास न करें। रिजल्ट केवल SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी होगा। इसलिए उम्मीदवार नियमित रूप से वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2025-हाइलाइट्स
SSC CGL रिजल्ट 2025 PDF फॉर्मेट में जारी होगा, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर, कैटेगरी के अनुसार कट-ऑफ मार्क्स और टियर-2 परीक्षा के लिए निर्देश शामिल होंगे। उम्मीदवार टियर-1 रिजल्ट 2025 से जुड़ी सभी मुख्य जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | SSC Combined Graduate Level (CGL) Tier 1 |
| आयोजक संस्थान का नाम | स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) |
| परीक्षा तिथि | 12–26 सितंबर 2025; री-एग्जाम 14 अक्टूबर 2025 |
| रिक्त पदों संख्या | 18,236 (ग्रुप B & C पोस्ट) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ssc.gov.in |
SSC CGL रिजल्ट 2025 PDF कैसे डाउनलोड करें?
SSC CGL रिजल्ट 2025 PDF डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स नीचे देखें:
-
सबसे पहले SSC की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर ‘Results’ सेक्शन पर क्लिक करें।
-
यहां SSC CGL Tier-1 Result 2025 PDF का लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
-
रिजल्ट PDF खुल जाएगा, PDF में अपना रोल नंबर सर्च करें ।
-
अंत में PDF डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.