This is an archived article last updated on Jun 16, 2023. The information may be outdated.

जींस पर क्यों लगे होते हैं पीतल के बटन, जानें

Last Updated: Jun 16, 2023, 18:56 IST

वर्तमान दौर में जींस फैशन का एक अहम अंग है। यही वजह है कि आज अधिकांश व्यक्ति कपड़ों में जींस का ही अधिक प्रयोग करते हैं। लंबा चलने के साथ-साथ यह फैशन को भी दर्शाती है। आप भी जींस जरूर पहनते होंगे। इस दौरान क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी जींस पर लगी पॉकेट पर पीतल के छोटे बटन क्यों लगे होते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

जींस में पीतल के बटन
जींस में पीतल के बटन

यदि सबसे अधिक पहने जाने वाली कपड़े की बात करें, तो वह जींस है। घर से लेकर ऑफिस तक आपको लोग जींस पहने हुए दिख जाएंगे। क्योंकि, वर्तमान दौर में यह फैशन का अहम हिस्सा बन चुकी है। आपने भी जींस जरूर पहनी होगी।

इस दौरान आपने देखा होगा कि आपकी जींस में कई पॉकेट लगी हुई होती है। क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि आपकी पॉकेट में छोटे-छोटे पीतल के बटन लगे होते हैं। कुछ जींस में ये सभी पॉकेट पर लगे होते हैं।

क्या आपको पता है कि कंपनियां इन बटनों का इस्तेमाल सदियों से करती आ रही हैं, जो कि अब फैशन में बदल चुका है और अब हर जींस में आपको अलग-अलग रंग के ये बटन देखने को मिल जाएंगे। इस लेख के माध्यम से हम पॉकेट पर लगे इन बटनों का कारण जानेंगे, साथ ही जींस का इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगे। 

 

क्या है जींस का इतिहास(History of Jeans) 

जींस के इतिहास की बात करें, तो यह साल 1873 का है। इसका आविष्कार कपड़ों के अमेरिकी टेलर जैकब डेविस और कपड़ों को थोक व्यापारी लिवाए स्ट्रॉस ने मिलकर किया था।

सबसे पहले जींस को मजूदरों के लिए बनाया गया था। क्योंकि, मजदूर अक्सर अपने पेंट में बड़े-बड़े औजार रखते थे, जिससे उनकी पेंट फट जाती थी। इस समस्या से निपटने के लिए जींस को बनाया गया था। 

 

क्यों लगाए जाते हैं जींस में पीतल के बटन

एक दिन जैकब अपनी दुकान पर काम कर रहे थे, तभी उनके पास एक मजदूर अल्कली आइक पहुंचा और औजार रखने की वजह से जेब फटने का कारण बताया। जैकब कंबल और टेंट को सिला करते थे।

ऐसे में उन्होंने एक मजबूत कपड़े के साथ पैंट बनाने की सोची। उन्होंने थोक व्यापारी लिवाए स्ट्रॉस के पास जाकर डेनिम का कपड़ा लिया और उसकी पेंट बना दी। पेंट बनाने के साथ उन्होंने जींस में लगी पॉकेट पर पीतल के बटन लगा दिए, जिन्हें रिवेट्स भी कहा जाता है।

इससे पॉकेट को अधिक मजबूती मिली और अल्कली आइक ने इस्तेमाल किया, तो औजार रखने के बाद भी पॉकेट नहीं फटी, जिसके बाद से जींस का आविष्कार हुआ और उसमें पॉकेट भी लगाई जाने लगी। 

 

अब फैशन का ले लिया है रूप

मौजूदा दौर में इन बटनों ने फैशन का रूप ले लिया है। आज भी कुछ जींस में पीतल के बटन लगाए जा रहे हैं, लेकिन कुछ जींस में उन्हें प्लास्टिक बटन के रूप में भी बदला जा रहा है और लोग इन्हें पसंद भी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि आपकी जींस में लगी छोटी पॉकेट पर भी इन बटनों को लगाया जाता है, जो कि आमतौर पर सिक्के रखने के काम आती है। 

 

पढ़ेंः दुनिया की खतरनाक जगह जहां कदम-कदम पर मिलते हैं जहरीले सांप, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 16, 2023, 11:48 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News