This is an archived article last updated on Apr 4, 2024. The information may be outdated.

UPSC सिविल सेवा ‘ग्रुप B’ में मिलती हैं ये सेवाएं, जानें

Last Updated: Apr 4, 2024, 12:30 IST

भारत में जब भी प्रतिष्ठित नौकरी की बात होती है, तो इसमें सबसे ऊपर सिविल सेवा का नाम आता है। वहीं, बात जब बात केंद्र की होती है, तो इसमें UPSC द्वारा मिलने वाली सेवाओं की बात ही अलग होती है। इसके माध्यम से आप केंद्र सरकार का अंग बनकर देश में महत्त्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं देते हैं। हालांकि, इसमें ग्रुप बी सेवाएं भी होती हैं। क्या आप जानते हैं कि ग्रुप बी में किस तरह की सेवाएं मिलती हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

यूपीएससी ग्रुप बी सेवाएं
यूपीएससी ग्रुप बी सेवाएं

भारत में जब भी प्रतिष्ठित नौकरी की बात होती है, तो इसमें सबसे ऊपर सिविल सेवा का नाम आता है। वहीं, बात जब बात केंद्र की होती है, तो इसमें UPSC द्वारा मिलने वाली सेवाओं की बात ही अलग होती है।

इसके माध्यम से आप केंद्र सरकार का अंग बनकर देश में महत्त्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं देते हैं। जो भी परीक्षार्थी यूपीएससी सिविल सेवा की तैयारी कर रहा है, उसका सपना ग्रुप ए की सेवाएं पाना होता है। हालांकि, इसमें ग्रुप बी सेवाएं भी होती हैं। क्या आप जानते हैं कि ग्रुप बी में किस तरह की सेवाएं मिलती हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

कैसे मिलती है ग्रुप बी सेवा

यूपीएससी सिविल सेवा में रैंक के अनुसार, सेवाओं का आवंटन किया जाता है। शुरुआती टॉप रैंक वाले अभ्यर्थियों को ग्रुप ए की सेवाएं मिलती हैं। वहीं, इसके बाद जिस प्रकार रैंक में अंतर आता है, उस प्रकार ग्रुप बी की सेवाओं का आवंटन किया जाता है। हालांकि, यह भी एक प्रतिष्ठित सिविल सेवक की नौकरी होती है। क्योंकि, यह आवंटन यूपीएससी द्वारा किया जाता है। 

कौन-सी हैं ग्रुप बी सेवाएं

अब हम यह जान लेते हैं कि ये ग्रुप बी सेवाएं कौन-सी हैं, तो जानने के लिए नीचे पढ़ेंः 

पढ़ेंः भारत के 10 सबसे बड़े जिले कौन-से हैं, जानें

आर्म्ड फोर्सेस हेडक्वार्टर्स सिविल सर्विस

यह सेवाएं रक्षा मंत्रालय के तहत आती हैं। इसमें भारत की सशस्त्र सेनाओं के लिए सिविल सेवक के रूप में काम करना होता है। इस कैडर का उच्चतम पद रक्षा सचिव है। 

DANICS

यह सेवा आईएएस के फीडर के रूप में होती है। इसकी फुल फॉर्म दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा है। इसके तहत अधिकारी को असिस्टेंट क्लेक्टर का पद दिया जाता है। साथ ही इस सेवा में दिल्ली में भी काम करने का मौका मिलता है।

पुडुचेरी सिविल सेवा

यह सेवा पुडुचेरी प्रशासन के लिए होती है। यहां आप अधिकारी के रूप में कार्य करते हैं।

पुडुचेरी पुलिस सेवा

यह पुडुचेरी पुलिस सेवा के लिए होती है। पुलिस में अधिकारियों का चयन यूपीएससी सिविल सेवा से किया जाता है। 

तो, ये थी यूपीएससी से मिलने वाली ग्रुप बी की सेवाएं। इसी तरह अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः भारत के तीन सबसे छोटे जिले कौन-से हैं, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 4, 2024, 12:30 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News