This is an archived article last updated on Apr 10, 2025. The information may be outdated.

भारत के 10 सबसे बड़े जिले कौन-से हैं, जानें

Last Updated: Apr 10, 2025, 18:05 IST

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश मौजूद हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 813 जिले मौजूद हैं। ये जिले अपने यहां की सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ भूगौलिक संरचना के लिए भी जाने जाते हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत के 10 सबसे बड़े जिले कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत के 10 सबसे बड़े जिले
भारत के 10 सबसे बड़े जिले

भारत विविध संस्कृति और अनूठी पंरपराओं वाला राज्य है। यहां कुछ दूरी पर ही भाषा और खान-पान में अंतर देखने को मिल जाता है। इसके साथ ही भारत अलग-अलग विविधताओं को समेटे हुए है, जो कि इसे अन्य देशों से अलग बनाती है।

यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी अलग-अलग शहरों और गांवों का रूख करते हैं। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश मौजूद हैं और इनमें मौजूद हैं अलग-अलग जिले, जिनकी कुल संख्या करीब 813 है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के 10 सबसे बड़े जिले कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत में कुल कितने जिले हैं

आपको बता दें कि समय-समय पर जिलों की संख्या में बदलाव होता रहता है। क्योंकि, अलग-अलग राज्य जिलों से कुछ क्षेत्रों को अलग कर एक नए जिले का निर्माण करते हैं। साल 2000 में भारत में कुल जिलों की संख्या 593 हुआ करती थी। इसके 10 साल बाद यानि कि साल 2011 की जनगणना में कुल जिलों की संख्या 640 तक पहुंच गई थी। हालांकि, वर्तमान में भारत में जिलों की संख्या 700 से अधिक हैं और हर जिले का अपना इतिहास और संस्कृति है, जो भारत को अन्य देशों से अलग बनाती है।

भारत का सबसे बड़ा जिला

भारत के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह गुजरात का कच्छ जिला है। यह जिला 45,000 से अधिक वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

 

पढ़ेंः भारत का सबसे छोटा जिला कौन-सा है, जानें

भारत का दूसरा सबसे बड़ा जिला

भारत का दूसरा सबसे बड़ा जिला लेह है, जो कि जम्मू-कश्मीर में स्थित है। यह जिला भी 45 हजार से अधिक वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

भारत का तीसरा सबसे बड़ा जिला

भारत के तीसरे सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह राजस्थान का जैसलमेर जिला है, जो कि 39 हजार वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। जैसलमेर को हम गोल्डन सिटी के रूप में भी जानते हैं। क्योंकि, यहां की रेत पर धूप पड़ने पर रेत सोने की तरह चमकती है।

भारत का चौथा सबसे बड़ा जिला

भारत के चौथे सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह राजस्थान राज्य का बीकानेर जिला है, जो कि 28 हजार से अधिक वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

भारत का पांचवां सबसे बड़ा जिला

भारत का पांचवां सबसे बड़ा जिला राजस्थान राज्य का ही बाड़मेर जिला है, जो कि 28 हजार से अधिक वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

भारत का छठा सबसे बड़ा जिला

भारत का छठा सबसे बड़ा जिला राजस्थान का जोधुपर जिला है, जो कि 22 हजार से अधिक वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

भारत का सातवां सबसे बड़ा जिला

भारत का सातवां सबसे बड़ा जिला आंध्रप्रदेश का अनंतपुर जिला है, जो कि 19 हजार से अधिक वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

भारत का आठवां सबसे बड़ा जिला

भारत का आठवां सबसे बड़ा जिला आंध्रप्रदेश का महबूबनगर जिला है, जो कि 18 हजार से अधिक वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

भारत का नौवां सबसे बड़ा जिला

भारत का नौवां सबसे बड़ा जिला राजस्थान का नागौर जिला है, जो कि 17 हजार से अधिक वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

भारत का 10वां सबसे बड़ा जिला

भारत का 10वां सबसे बड़ा जिला आंध्रप्रदेश का कूरनूल जिला है, जो कि 17 हजार से अधिक वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। आपको बता दें कि यह जिला आंध्र प्रदेश की तीसरी राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 1, 2025, 18:05 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News