This is an archived article last updated on Mar 27, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश का सबसे कम वन क्षेत्र वाला जिला कौन-सा है, जानें

Last Updated: Mar 27, 2024, 17:32 IST

उत्तर प्रदेश भारत का विविध संस्कृति वाला राज्य है, जो कि अपने यहां की घरोहरों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। भारत का यह राज्य कई विश्व विरासत स्थलों वाला राज्य भी है। साथ ही यह प्रकृति प्रेमियों के लिए भी खास जगह है, जहां प्रकृति की गोद में कई अनूठे नजारे देखने को मिलते हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का सबसे कम वन क्षेत्र वाला जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

सबसे कम वन क्षेत्र वाला जिला
सबसे कम वन क्षेत्र वाला जिला

उत्तर प्रदेश भारत का विविध संस्कृति वाला राज्य है, जो कि अपने यहां की घरोहरों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। भारत का यह राज्य कई विश्व विरासत स्थलों वाला राज्य भी है। साथ ही यह प्रकृति प्रेमियों के लिए भी खास जगह है, जहां प्रकृति की गोद में कई अनूठे नजारे देखने को मिलते हैं।

उत्तर प्रदेश में  भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य हैं, जहां के कुछ जिले अपने अधिकांश वन क्षेत्र के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का सबसे कम वन क्षेत्र वाला जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

उत्तर प्रदेश में कुल जिले

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। प्रदेश में सबसे बड़ा मंडल लखनऊ मंडल है, जिसमें कुल 6 जिले आते हैं। पूरे राज्य में कुल 351 तहसील, 822 सामुदायिक विकास खंड और 17 नगर निगम हैं। प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, प्रदेश का सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 

प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया और सबसे पश्चिमी जिला शामली है। वहीं, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश की सबसे छोटी तहसील कौन-सी है, जानें

उत्तर प्रदेश में कुल वन क्षेत्र

अब हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल वन क्षेत्र कितना है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में विभिन्न प्रकार की वनस्पति और वन क्षेत्र है। यहां नदियों के किनारे शीशम और गंगा और यमुना के मैदानी इलाकों में विशाल हल्दू के पेड़ देखने को मिलते हैं। प्रदेश में कुल 6.88 फीसदी भाग पर वन क्षेत्र मौजूद है। 

यूपी का सबसे कम वन क्षेत्र वाला जिला

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश का सबसे कम वन क्षेत्र वाला जिला कौन-सा है, तो आपको बता दें कि प्रदेश के संत रविदास नगर यानि कि भदोही जिले में सबसे कम वन क्षेत्र है। 

जिले में कितना है वन क्षेत्र

राज्य का भदोही जिला मिर्जापुर मंडल का हिस्सा है, जो कि 1015 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस जिले में सिर्फ 3.12 वर्ग किलोमीटर में वन क्षेत्र मौजूद है। यही वजह है कि यह प्रदेश का सबसे कम वन क्षेत्र वाला जिला है। 

इस उत्पाद के लिए है मशहूर

भदोही जिला अपने यहां की कालीन के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि इस शहर को हम कालीन सिटी के रूप में भी जानते हैं। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला जिला कौन-सा है, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 22, 2024, 13:28 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News