This is an archived article last updated on Mar 21, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला जिला कौन-सा है, जानें

Last Updated: Mar 21, 2024, 11:00 IST

उत्तर प्रदेश भारत में विविध और सरस-संस्कृति वाला राज्य है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब 16 फीसदी थी।  इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला जिला है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी में सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला जिला
यूपी में सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला जिला

उत्तर प्रदेश भारत में विविध और सरस-संस्कृति वाला राज्य है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब 16 फीसदी थी।  इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है।

यहां के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है, जो प्राकृतिक और भूगौलिक, दोनों रूप से है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला जिला है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है, जानें

उत्तर प्रदेश में कुल जिले

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं। ये 75 जिले 18 मंडल में आते हैं। प्रदेश का सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। प्रदेश का सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे पश्चिमी जिला शामली और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है। 

उत्तर प्रदेश का कुल वन क्षेत्र 

उत्तर प्रदेश शहरों के साथ-साथ ग्रामीण परिवेश वाला राज्य है। ऐसे में यहां शहरों में मौजूद बड़ी-बड़ी इमारतों से लेकर ग्रामीण इलाकों में घनें जंगल भी मौजूद हैं। उत्तर प्रदेश के कुल वन क्षेत्र की बात करें, तो यहां राज्य की क्षेत्रफल की तुलना में 6.88 फीसदी भाग पर वनक्षेत्र है। यहां गंगा के मैदान में तराई और भाबर क्षेत्र में अधिकांश वन मौजूद है। नदी के मार्ग के साथ कई शीशम के पेड़ और मैदानी इलाकों में साल और विशाल हल्दू उगता है। 

सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला जिला

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला जिला कौन-सा है, तो आपको बता दें कि यह जिला सोनभद्र है। इस जिले में कुल 2540.29 वर्ग किलोमीटर में वन क्षेत्र देखने को मिल जाएगा। 

खनिजों के लिए भी जाना जाता है यह जिला

सोनभद्र अपने यहां मिलने वाले खनिजों के लिए भी जाना जाता है। यहां कोयले की खदान से लेकर पोटाश और सिलेमिनाइट जैसे खनिज पाए जाते हैं। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 21, 2024, 11:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News