IPL 2023: सड़कों पर बेचे थे गोल गप्पे और टेंट में गुजारते थे रात, पढ़ें आईपीएल में शतक लगाने वाले यशस्वी जयसवाल की कहानी

IPL 2023:  आईपीएल के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जयसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 124 रन बनाए हैं। वह इसके बाद चर्चाओं में आ गए हैं। हालांकि, यशस्वी का यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ा संघर्ष किया। 

May 2, 2023, 12:22 IST
यशस्वी जयसवाल आईपीएल
यशस्वी जयसवाल आईपीएल

IPL 2023: आईपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स से यशस्वी  जयसवाल ने हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 124 रन बनाकर सुर्खियां बटोरी हैं। वह उभरते हुए खिलाड़ी के रूप में सामने आ रहे हैं। हालांकि, उनके यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। आईपीएल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कम उम्र में ही अपना घर छोड़ दिया था। इसके बाद टेंट में रहकर रात गुजारी। अपना खर्चा पूरा करने के लिए गोल गप्पे बेचे। मैदान में दिन-रात पसीना बहाया और फिर अंडर-16 और अंडर-19 में खेलकर सुर्खियां बटोरी। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम शामिल किया और अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ 124 रन बनाकर सुर्खियों में आ गए हैं। इस लेख के माध्यम से हम यशस्वी के सफर के बारे में जानेंगे। 



उत्तर प्रदेश के हैं मूल निवासी 

यशस्वी जयसवाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के भदोही के रहने वाले हैं। वह शुरू से ही क्रिकेट के प्रति रूचि रखते थे। ऐसे में उन्होंने बचपन में सिर्फ 11 साल की उम्र में ही अपना घर छोड़ दिया था। 

 

मुंबई में जाकर शुरू की प्रैक्टिस 

यशस्वी जयसवाल ने घर छोड़ने के बाद मुंबई पहुंचने पर प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। उन्होंने आजाद मैदान पहुंच अपनी प्रैक्टिस शुरू की थी। हालांकि, रहने के लिए जगह नहीं थी। ऐसे में उन्हें टेंट में रहना पड़ता था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब आप टेंट में रहते हैं, तो आपके पास बेसिक सुविधाएं नहीं होती हैं। ऐसे में आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

 

बेचने पड़ते थे गोल गप्पे

यशस्वी ने अपना खर्चा पूरा करने के लिए गोल गप्पे बेचना शुरू किया। वह दिनभर मैदान में प्रैक्टिस किया करते थे और शाम को गोल गप्पे बेचा करते थे। वहीं, आजाद मैदान के पास गोल गप्पे बेचने पर उनके साथ खेलने वाले अन्य खिलाड़ी भी उनके पास गोल गप्पे खाने के लिए पहुंचते थे। हालांकि, उन्हें यह पसंद नहीं था। 

 

ज्वाला सिंह ने दिया मौका

यशस्वी जब प्रैक्टिस कर रहे थे, तब उन पर ज्वाला सिंह की नजर पड़ी। वह मुंबई में ही एक अकादमी चलाती हैं। ऐसे में उन्होंने यशस्वी को खेलने का मौका दिया। उन्होंने यशस्वी को रहने का भी प्रस्ताव दिया। साथ ही उनकी ट्रेनिंग भी करवाई।



सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

सही मार्गदर्शन मिलने पर यशस्वी ने क्रिकेट में पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने साल 2020 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी का तमगा हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने प्लेयर ऑफ द सीरिज का भी अवार्ड जीता था। 



पढ़ेंः  IPl 2023: आईपीएल में इस बार DRS नियम में क्या हुआ है बदलाव, जानें



Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News