IPL 2024 Captains List: किन टीमों को मिले नए कप्तान, सभी टीमों के कप्तानों की लिस्ट देखें यहां
इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का शानदार आगाज हो गया है. सीजन का पहला मैच मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू के बीच खेला गया. किसी टीम को लीड करना किसी भी क्रिकेटर के लिए सबसे बड़े गौरव की बात होती है. इस आर्टिकल में हम आईपीएल 2024 के लिए सभी टीमों के कप्तान और कोच के बारें में बताने जा रहे है.
इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का शानदार आगाज हो गया है. सीजन का पहला मैच मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू के बीच खेला गया. इस सीजन हर रोज एक से एक नए रिकॉर्ड बन रहे है.
इस सीजन सबसे बड़े टीम स्कोर का रिकॉर्ड भी टूट गया है, साथ ही दूसरा सबसे बड़ा टीम टोटल भी बन गया है. साथ ही यह भी उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ मैचों में और शानदार मैच देखने को मिलेंगे.
किसी टीम को लीड करना किसी भी क्रिकेटर के लिए सबसे बड़े गौरव की बात होती है. इस आर्टिकल में हम आईपीएल 2024 के लिए सभी टीमों के कप्तान और कोच के बारें में बताने जा रहे है.
यह भी देखें: IPL Points Table 2024: आईपीएल 2024 अपडेटेड पॉइंट टेबल यहां देखें
किन टीमों को मिले नए कप्तान:
इस सीजन की बात करें तो कई आईपीएल टीमों को नए कप्तान मिले है, जिनमें मुंबई इंडियन्स, सनराइजर्स हैदराबाद, और चेन्नई की टीम शामिल है. वहीं दिल्ली की टीम की बात करें तो कप्तान के रूप में धाकड़ बल्लेबाज ऋषभ पन्त की वापसी हुई है. नए कप्तान इस प्रकार है-
चेन्नई सुपर किंग्स- रुतुराज गायकवाड़:
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी के स्थान पर 2024 टाटा आईपीएल सीज़न के लिए रुतुराज गायकवाड़ को कमान सौंप दी है. सीएसके को पांच आईपीएल खिताब दिलाने और 12 बार प्लेऑफ में जगह दिलाने वाले धोनी ने अब एक युवा कप्तान को आगे किया है.
सनराइजर्स हैदराबाद- पैट कमिंस
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी और विश्व चैंपियन कप्तान पैट कमिंस को अपना नया कप्तान बनाया है. पैट कमिंस के नेतृत्व में हैदराबाद की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है.
मुंबई इंडियन्स- हार्दिक पंडया
मुंबई इंडियन्स ने रोहित शर्मा के स्थान पर ट्रेड के जरिये टीम में शामिल किये गए हार्दिक पंडया को अपनी टीम का कप्तान बनाया है. हार्दिक पंडया की कप्तानी में टीम कैसा प्रदर्शन करेगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा.
आईपीएल 2024 टीम और कप्तान:
आईपीएल 2024 में शामिल सभी टीमों के कप्तान और उन टीमों के कोच की डिटेल्स नीचे दी गयी है-
| टीम | कप्तान | कोच |
| चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | रुतुराज गायकवाड़ | स्टीफन फ्लेमिंग |
| कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | श्रेयस अय्यर | चंद्रकांत पंडित |
| दिल्ली कैपिटल्स (DC) | ऋषभ पंत | रिकी पोंटिंग |
| लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) | केएल राहुल | जस्टिन लैंगर |
| गुजरात टाइटंस (GT) | शुबमन गिल | आशीष नेहरा |
| मुंबई इंडियंस (MI) | हार्दिक पंड्या | मार्क बाउचर |
| पंजाब किंग्स (PBKS) | शिखर धवन | ट्रेवर बेलिस |
| राजस्थान रॉयल्स (RR) | संजू सैमसन | कुमार संगकारा |
| रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू (RCB) | फाफ डु प्लेसिस | संजय बांगर |
| सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | पैट कमिंस | डेनियल विटोरी |
आईपीएल के सबसे सफल कप्तान:
आईपीएल में किसी टीम को लीड करना किसी भी खिलाड़ी के लिए एक विशेष गौरव की बात होती है. आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों की बात करें तो इसमें सबसे ऊपर भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम आता है जिनके नेतृत्व में सीएसके की टीम ने पांच टाइटल अपने नाम किया है.
वहीं दूसरे सबसे सफल कप्तान की बात करें तो भारतीय टीम के कप्तान और हिट मैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा का नाम आता है जिन्होंने मुंबई की टीम को पांच बार चैंपियन बनाया है. वहीं गौतम गंभीर के नेतृत्व में कोलकाता दो बार चैंपियन बना है.
यह भी देखें:
Purple Cap in IPL 2024: इन पांच गेंदबाजों में है पर्पल कैप की रेस, कौन निकलेगा सबसे आगे?
IPL Orange Cap 2024: दिलचस्प हो गयी है ऑरेंज कैप की रेस, ये युवा बल्लेबाज रेस में है शामिल
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.