IPL 2023: बचपन में सिर से उठ गया था पिता का साया, टेनिस बॉल से लड़कों की बीच क्रिकेट खेलती थी रेणुका सिंह

Feb 21, 2023, 17:32 IST

IPL 2023: आईपीएल खेलों में रॉयल चैलेंजर्स की ओर से इस बार रेणुका सिंह दिखेंगी। हालांकि, उनका यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। बचपन में पिता को खोने के बाद कई परेशानियों को देखना पड़ा। उन्होंने हार न मानते हुए यहां तक का सफर पूरा किया। 

रेणुका सिंह
रेणुका सिंह

IPL 2023: भारत में क्रिकेट के कई दीवाने हैं और बात जब आईपीएल की हो, तब क्रिकेट के प्रति लोगों का जुनून और बढ़ जाता है। बीते कई वर्षों में हर क्षेत्र में बेटियां भी अपनी भागीदारी दर्ज कर रही हैं। फिर चाहे वह तकनीक हो या फिर विज्ञान। वहीं, खेलों में भी बेटियां बढ़चढ़कर भाग ले रही हैं। इस बार जल्द ही आईपीएल खेलों में बेटियां भी खेलते हुए नजर आएंगी, जिसमें अलग-अलग टीम के प्लेयर एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे। इस खेल में रेणुक सिंह को भी रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू की ओर से खेलता हुआ देखा जाएगा। हालांकि, यहां तक पहुंचना आसान नहीं था, क्योंकि यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी संघर्ष देखना पड़ा। रेणुका सिंह की कहानी जानने के लिए इस लेख को पढ़ें। 

 

रेणुका सिंह का परिचय

रेणुका सिंह मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के शिमला की रहने वाली हैं। वह जब छोटी थी तभी उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। उनके पिता सिंचाई विभाग में थे, जिसके बाद पिता की जगह मां को नौकरी मिली थी। रेणुका के अलावा उनका एक भाई भी है। 



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Renuka Singh Thakur (@renuka2196)

शुरू से ही तेज गेंदबाज बनना चाहती थी

रेणुका सिंह क्रिकेट के प्रति दीवानी थी। वह शुरू से ही तेज गेंदबाज बनना चाहती थी। वह बचपन में लड़कों के बीच टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला करती थी। हालांकि, क्रिकेट के प्रति दिलचस्पी होने की वजह से उन्होंने सिर्फ 13 साल की उम्र में ही घर छोड़ दिया था और हिमाचल के धर्मशाला स्थित वीमेंस क्रिकेट अकादमी में पहुंच गई थीं। वह इस अकादमी की पहले बैच की खिलाड़ी हैं। उन्हें उस समय दक्षिण अफ्रीका के पेसर डेल स्टेन काफी पसंद थे। 

 

नई गेंद को स्विंग कराती हैं रेणुका

रेणुका सिंह जब भी नई गेंद से खेलती हैं, तो वह अक्सर गेंद को स्विंग कराती हैं। ऐसे में सामने खेल रहा खिलाड़ी अक्सर असमंजस में पड़ जाता है। कुछ इसी तरह भारतीय क्रिकेट के टीम के भुवनेश्वर भी करते हैं।

 

टी-20 में पांच विकेट लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी

रेणुका सिंह टी-20 खेलों में पांच विकेट लेने वाली एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच में पांच विकेट चटकाए थे। वहीं, 2018-19 में हुए चैलेंजर्स ट्रॉफी में उन्होंने 21 विकेट लिए थे। 

 

रॉयल चैलेजंर्स की तरफ से खेलेंगी रेणुका सिंह

रेणुका सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू की ओर से 1.3 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। ऐसे में वह जल्द ही आईपीएल खेलों में खेलती हुई नजर आएंगी। 



पढ़ेंः IPL 2023: बिना खेले ऋषभ पंत को मिलेंगे 16 करोड़ रुपये, जानें कैसे

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News