हरियाणा का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें
उत्तर भारत में राज्यों की सूची में हरियाणा का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। कृषि प्रधान राज्य हरियाणा अपने देशी खान-पान के लिए भी जाना जाता है। वहीं, खेलों की दुनिया में यह राज्य बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मशहूर है, जिसने भारत को कई बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं। आपने हरियाणा के अलग-अलग जिलों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर भारत में जब भी प्रमुख राज्यों का नाम लिया जाता है, तो इसमें हरियाणा का नाम भी लिया जाता है। भारत का यह राज्य कृषि प्रधान राज्य होने के साथ सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास का घर है।
वहीं, भारत की झोली में इस राज्य के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर कई पदक दिए हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली को सहयोग करने वाला यह राज्य अलग-अलग जिलों के साथ बसा हुआ है।
आपने हरियाणा के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः हरियाणा का सबसे छोटा जिला कौन-सा है, जानें
हरियाणा में कुल कितने जिले हैं
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि हरियाणा में कुल कितने जिले हैं। हरियाणा सरकार की वेबसाइट के मुताबिक, भारत का यह राज्य पंजाब और हिमाचल प्रदेश के उत्तर और राजस्थान से पश्चिम और दक्षिण में राज्य सीमा बनाता है। वहीं, यह दिल्ली के उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी सीमा का निर्माण करता है। इसके साथ ही हरियाणा का एक बड़ा भाग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आता है, जिसे हम अंग्रेजी में NCT of Delhi के नाम से भी जानते हैं। हरियाणा में कुल 22 जिले आते हैं।
हरियाणा का सबसे बड़ा जिला
हरियाणा के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो क्षेत्रफल के हिसाब से पहले हरियाणा का सबसे बड़ा जिला भिवानी हुआ करता था, लेकिन बाद में चरखी दादरी को भिवानी से अलग कर नया जिला बना दिया गया। अब हरियाणा का सबसे बड़ा जिला सिरसा बन गया है। यह जिला 1 सितंबर, 1975 को अस्तित्व में आया था, जब इसे हिसार से अलग कर दिया गया था। इस जिले का जिला मुख्यालय सिरसा ही है। इस जिले का क्षेत्रफल 4277 वर्ग किलोमीटर है।

उत्तर भारत के सबसे पुराने जिलों में से एक
सिरसा जिले को उत्तर भारत के सबसे पुराने जिलों में से एक माना जाता है। ऐस भी कहा जाता है कि इस जिले का जिक्र महाकाव्य महाभारत में हुआ है। हालांकि, महाभारत में इसे साईरिषाका के नाम से जाना जाता था। इस जगह का उल्लेख पाणिनी के अष्टाधायी और दिव्यावदन में भी मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि साईरिषाका को पश्चिमी तिमाही के विजय अभियान के दौरान नकुल द्वारा लिया गया था।
जिले में कितनी तहसील
सिरसा जिले में कुल तहसील की बात करें, तो इनकी संख्या पांच हैं। इनमें सिरसा, रानियां, डबवाली, कालांवाली और ऐलनाबाद शामिल हैं।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के 5 सबसे बड़े जिले कौन-से हैं, जानें
पढ़ेंः क्यों हुई थी पानीपत की दूसरी लड़ाई, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.