This is an archived article last updated on Dec 1, 2023. The information may be outdated.

हरियाणा का सबसे छोटा जिला कौन-सा है, जानें

Last Updated: Dec 1, 2023, 12:54 IST

भारत के उत्तर में यदि प्रमुख राज्यों की बात करें, तो इसमें हरियाणा का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है, जहां सांस्कृतिक विरासत और अनूठी परंपराओं का मिश्रण देखने को मिलता है। आपने हरियाणा के अलग-अलग जिलों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा का सबसे छोटा जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

हरियाणा का सबसे छोटा जिला
हरियाणा का सबसे छोटा जिला

भारत के उत्तर में यदि प्रमुख राज्यों की बात करें, तो इसमें हरियाणा का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है, जो कि एक कृषि प्रधान राज्य भी माना जाता है। भारत के कृषि में इस राज्य का अहम योगदान है, जो गेहूं उत्पादन के लिए प्रमुख राज्यों की सूची में आता है। इसके अलावा यह राज्य सांस्कृतिक विरासत और अनूठी परंपराओं का भी घर है।

भारत के इस राज्य से विदेशी जमीन पर कई भारतीय खिलाड़ियों ने भारत का डंका बजाया है। आपने हरियाणा के अलग-अलग जिलों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा का सबसे छोटा जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत के इस राज्य से जुड़े कुछ तथ्य और इसके सबसे छोटे जिले के बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः कौन जीता था पानीपत की पहली लड़ाई, जानें

 

हरियाणा का एक परिचय 

हरियाणा सरकार की वेबसाइट के मुताबिक, भारत का यह राज्य देश का 17वां सबसे लोकप्रिय प्रदेश है। यह राज्य पंजाब और हिमाचल प्रदेश के उत्तर और राजस्थान से पश्चिम और दक्षिण में राज्य सीमा साझा करता है। इसके साथ ही इस राज्य से यमुना नदी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के साथ अपनी पूर्वी सीमा को परिभाषित करती है। हरियाणा दिल्ली के उत्तरी पश्चिमी और दक्षिणी सीमाओं का निर्माण करते हुए दिल्ली के तीनों तरफ से घिरा हुआ राज्य है। यही वजह है कि हरियाणा का एक बड़ा क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सूची में शामिल है। 



हरियाणा में कुल कितने जिले हैं

भारत के सबसे अधिक जिले वाले राज्य की बात करें, तो वह उत्तर प्रदेश है, जहां कुल जिलों की संख्या 75 है। वहीं, भारत के उत्तर में स्थित हरियाणा की बात करें, तो यह राज्य 22 जिले वाला राज्य है। 




हरियाणा का सबसे छोटा जिला

हरियाणा के सबसे छोटे जिले की बात करें, तो इन 22 जिलों में से सबसे छोटा जिला फरीदाबाद है। प्रदेश का यह जिला क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे छोटा जिला है, जो की 189.9 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 



कितनी है जिले की संख्या

भारत में साल 2011 में आखिरी बार जनगणना हुई थी। इसके बाद साल 2021 में जनगणना होनी थी, लेकिन कोविड व अन्य कारण की वजह से जनगणना नहीं हो सकी। हालांकि, साल 2024 में जनगणना होने की संभावना है। वहीं, साल 2011 के जनगणना के आंकड़ों की बात करें, तो इस जिले की जनगणना में यहां की कुल जनसंख्या 18,09,733 दर्ज की गई थी। 

 

जिले के मध्य से होकर गुजरता है यह हाईवे

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के मध्य से भारत का राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-मथुरा आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग 44 है, जिसे ग्रैंड ट्रंक रोड के नाम से भी जाने जाते हैं। यह हाईवे इस जिले के मध्य से गुजरता है। इस हाईवे का निर्माण शेरशाह सूरी के काल में किया गया था। 



किसने की थी जिले की स्थापना 

हरियाणा के फरीदाबाद जिले की स्थापना शेख फरीद बुखारी ने की थी, जो कि जहांगीर के दरबार में कोषाध्यक्ष हुआ करते थे। यहां पहुंचने पर गोपी कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद के पास तालाब रोड पर उनके मकबरे को आज भी देखा जा सकता है। 

 

गुरुग्राम से अलग होकर बना था जिला

हरियाणा का फरीदाबाद जिला 15 अगस्त 1979 को गुरुग्राम जिले से अलग कर बनाया गया था। यह जिला ब्रज के सांस्कृतिक क्षेत्र में स्थित है। इस जिले में वर्तमान में छह विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें पृथला, फरीदाबाद एनआईटी, बड़खल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद और तिगांव शामिल है । 



किस लिए जाना जाता है जिला

प्रदेश का यह जिला प्रमुख रूप से औद्योगिक नागरियों में गिना जाता है। हालांकि, गुरुग्राम में औद्योगिक विस्तार होने के बाद यहां उद्योग में कमी आई है, लेकिन इसके बावजूद यह शहर ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, रेफ्रिजरेटर और टायर बनाने साथ-साथ मेहंदी उत्पादन के लिए भी प्रसिद्ध है।

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के 5 सबसे बड़े जिले कौन-से हैं, जानें

पढ़ेंः क्यों हुई थी पानीपत की दूसरी लड़ाई, जानें



Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Dec 1, 2023, 12:53 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News