भारत का सबसे बड़ा अदरक उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें
भारत के अलग-अलग राज्यों में हमें विभिन्न फसलों की खेती देखने को मिलती है। इस लेख में हम भारत के सबसे बड़े अदरक उत्पादक राज्य के बारे में जानेंगे।
यह बात हम बचपन से ही किताबों में पढ़ते हुए आए हैं कि भारत कृषि प्रधान देश है। यहां हमें विभिन्न राज्यों में कृषि विविधता भी देखने को मिलती है, जिसके तहत अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग फसलों का उत्पादन किया जाता है। इन फसलों में अदरक महत्त्वपूर्ण फसलों में आती है, जो कि औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाती है।
अदरक की गिनती भारतीय मसालों में की जाती है, जिसका प्रयोग चाय बनाने से लेकर सब्जी व औषधीयों में भी किया जाता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे अधिक अदरक कहां मिलेगी या फिर यूं कहा जाए कि भारत में सबसे अधिक अदरक का उत्पादन कहां होता है ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत में कितना होता है अदरक का उत्पादन
साल 2023 के आंकड़ों पर गौर करें, तो भारत में अदरक का अनुमानित उत्पादन 2.43 मिलिनय टन तक बढ़ा है। यह साल 2015 में 760 हजार मीट्रिक टन का रिकॉर्ड किया गया था। ऐसे में यह दर्शाता है कि बीते कुछ वर्षों में दक्षिण एशियाई क्षेत्र के बाजारों में भारतीय मसालों की मांग बढ़ी है। क्योंकि, अदरक का निर्यात भी किया जाता है, जिससे यह हमारी निर्यात फसलों में शामिल है।
भारत का सबसे बड़ा अदरक उत्पादक राज्य
भारत के सबसे बड़े अदरक उत्पादक राज्य की बात करें, तो यह भारत का दिल कहा जाने वाला मध्य प्रदेश राज्य है। यहां हर साल अधिक मात्रा में अदरक की खेती की जाती है और यहां से विभिन्न राज्यों और विदेशों में अदरक की आपूर्ति होती है। कुछ रिकॉर्ड्स में हमें आंध्र प्रदेश और केरल का भी जिक्र मिलता है। हालांकि, यहां उत्पादन आंकड़े अलग-अलग हैं।
प्रदेश में कितना होता है अदरक का उत्पादन
अब सवाल है कि मध्य प्रदेश में अदरक का कितना उत्पादन होता है? आपको बता दें कि प्रदेश में 692,110 टन अदरक का उत्पादन रिकॉर्ड किया गया है। बीते कुछ वर्षों में बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद भी मध्य प्रदेश अदरक उत्पादन में शीर्ष पर बना हुआ है।
इसकी प्रमुख वजह यहां का अनुकूल तापमान और मिट्टी की गुणवत्ता है। अदरक की खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी चाहिए होती है, जिसका pH 5.5 से 6.5 तक रहता है। वहीं, इसकी बुआई के लिए तापमान 25 से 35 डिग्री सेल्सियस तक होना चाहिए।
क्या हैं भविष्य की चुनौतियां और संभावनाएं
बीते कुछ वर्षों में बाजार में हुए उतार-चढ़ाव के बावजूद भी मध्य प्रदेश ने अदरक उत्पादन में शीर्ष स्थान हासिल रखा है। वहीं, जलवायु परिवर्तन और खेती में होने वाली कीट व बीमारियों से फसल की गुणवत्ता के लिए चुनौतियां खड़ी होती हैं। भविष्य में इसकी संभावनाओं की बात करें, तो सरकार की ओर से किसानों की जाने वाली मदद व कृषि प्रोद्योगिकी में विकास के साथ अदरक की चुनौतियों से निपटा जा सकता है।
पढ़ेंः भारत के पहले प्रधानमंत्री, जिन्होंने अपने पद से दिया था इस्तीफा, यहां पढ़ें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.