उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। हालांकि, वर्तमान में यह आंकड़ा 24 करोड़ के पार हो गया है। इसके साथ ही भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है।
आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा, जहां बड़े और समृद्ध शहरों से लेकर गांव मौजूद हैं। भारत की ग्राम पंचायत प्रणाली के तहत गांवों में शासन व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत प्रमुख इकाई है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है, जानें
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके साथ ही यहां 351 तहसील, 822 सामुदायिक विकास खंड और पांच विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण होने के साथ-साथ 17 नगर निगम भी मौजूद हैं।
क्या होती है ग्राम पंचायत
भारत के 73वें संविधान संशोधन के तहत त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रणाली में ग्राम पंचायत प्रमुख संस्था है। इसमें निर्वाचित सदस्य होते हैं, जो कि ग्राम सभा द्वारा चुने जाते हैं। ऐसे में ग्राम सभा ग्राम पंचायत का प्रमुख अंग है। वहीं, ग्रामीण स्तर पर कार्य प्रणाली के लिए ग्राम पंचायत जिम्मेदार होती हैं, जो कि सीधे गांव के लोगों से जुड़ी होती हैं।
उत्तर प्रदेश में कुल कितनी ग्राम पंचायत हैं
अब हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितनी ग्राम पंचायत मौजूद हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, प्रदेश में कुल 57,691 ग्राम पंचायत मौजूद हैं। इसके साथ ही यहां 56,642 पंचायत भवन हैं।
उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत
उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत की बात करें, तो यह गाजियाबाद जिले में मौजूद है, जो कि डासना ग्राम पंचायत है। डासना ग्राम पंचायत नौ गांवों को जोड़कर एक ग्राम पंचायत बनी है। इसमें इंदरगढ़ी, भूडगढ़ी, राजीव कॉलोनी, कल्लू गढ़ी, मयूर विहार, उस्मान गढ़ी, गुर्जर गढ़ी, कुड़िया गढ़ी व जेल कॉलोनी शामिल है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation