भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है, जिसका कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। वहीं, उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भारत विश्व का कुल 2.4 फीसदी हिस्सा है, जबकि उत्तर प्रदेश भारत का 7.33 फीसदी हिस्सा है।
इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां जिले अलग-अलग मंडलों में आते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मंडल कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं। ये जिले अलग-अलग मंडलों में आते हैं।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है, जानें
उत्तर प्रदेश में कुल मंडल
अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने मंडल हैं, तो आपको बता दें कि प्रदेश में कुल 18 मंडल हैं। इन मंडलों में अलग-अलग जिले आते हैं। साथ ही इन मंडलों से प्रदेश में शासन प्रणाली को चलाने में मदद मिलती है।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मंडल
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े मंडल की बात करें, तो यह लखनऊ मंडल है। प्रदेश का यह मंडल क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा मंडल है।
मंडल में आते हैं इतने जिले
अब सवाल है कि लखनऊ मंडल में कितने जिले आते हैं, तो आपको बता दें कि इस मंडल में कुल छह जिले आते हैं। इसमें लखनऊ, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर और लखीमपुर खीरी शामिल है।
लखनऊ मंडल में प्रदेश का सबसे बड़ा जिला
आपको यह भी बता दें कि उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला भी लखनऊ मंडल में आता है।
कौन-सा है उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है। प्रदेश का यह जिला 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां प्रसिद्ध मेंढक मंदिर मौजूद है, जो अपनी वास्तुकला के लिए जाना जाता है।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation