भारत की सबसे बड़ी जेल कौन-सी है, जानें

Mar 22, 2024, 14:42 IST

भारत दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। भारत की बढ़ती आबादी के साथ कुछ समस्याएं भी बढ़ी हैं, जिसमें आपराधिक घटनाओं का ग्राफ भी बढ़ा है। हालांकि, आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ अपराधियों में सुधार करने के लिए भारत में कई प्रमुख जेल भी बनी हुई हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे बड़ी जेल कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत की सबसे बड़ी जेल
भारत की सबसे बड़ी जेल

भारत दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। भारत की बढ़ती आबादी के साथ कुछ समस्याएं भी बढ़ी हैं, जिसमें आपराधिक घटनाओं का ग्राफ भी बढ़ा है। हालांकि, आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ अपराधियों में सुधार करने के लिए भारत में कई प्रमुख जेल भी बनी हुई हैं, जहां अपराधियों को रखने के साथ-साथ उनमें सुधार भी किए जाते हैं, जिससे वे फिर से जीवन की मुख्य धारा में लौट सके। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे बड़ी जेल कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः दुनिया के 10 सबसे महंगे घर, पढ़ें सूची


भारत में कुल कितनी जेल हैं

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत में कुल कितनी जेल हैं, तो आपको बता दें कि भारत में कुल 1300 से अधिक जेल हैं। हालांकि, भारत सरकार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन जेलों में बंद कैदियों की संख्या 4 लाख से अधिक है, जो कि इन जेल की क्षमताओं से अधिक है। आपको यह भी बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य बना है, जिसने अपने यहां की जेलों को सुधार गृह नाम दिया है।

कितनी हैं केंद्रीय जेल

अब सवाल है भारत में कुल केंद्रीय जेल कितनी हैं, तो आपको बता दें कि भारत में कुल 145 केंद्रीय जेल मौजूद हैं। वहीं, 415 जिला जेल, 565 उप-जेल, 88 ओपन जेल, 44 विशेष जेल, 29 महिला जेल, 19 बाल सुधार गृह व अन्य जेल मौजूद हैं। 

कौन-सी है सबसे बड़ी जेल

भारत की सबसे बड़ी जेल की बात करें, तो यह दिल्ली में मौजूद तिहाड़ जेल है। इस जेल में कुल नौ केंद्रीय जेल मौजूद हैं, जहां 5200 कैदी रह रहे हैं। 

कितनी बड़ी है जेल

दिल्ली की तिहाड़ जेल की बात करें, तो यह जेल कुल 400 एकड़ के क्षेत्रफल में फैली हुई है, जो कि इसे सबसे बड़ी जेल बनाती है। आपको यह भी बता दें कि इतने बड़े क्षेत्रफल के साथ यह सिर्फ भारत की नहीं, बल्कि दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी जेल है। 

कैदियों के उत्पादों के लिए जानी जाती है जेल

तिहाड़ जेल सिर्फ एक जेल नहीं है,बल्कि यह एक सुधार गृह के रूप में कार्य कर रही है। विशेषकर, वे लोग जो वापस जीवन की मुख्यधारा में पहुंच फिर से सामान्य जीवन जीना चाहते हैं, यह उनके लिए नए मार्गों को बनाने में मदद करती है। इस कड़ी में यहां कैदियों द्वारा कुछ उत्पादों को तैयार किया जाता है, जिन्हें बाजारों में बेचा जाता है। इससे अपराधी अपराध की दुनिया को छोड़कर उद्यम की दुनिया में अपने कदम बढ़ा सकते हैं। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News