उत्तर प्रदेश भारत में विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। भारत का यह राज्य देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जनसंख्या और लोकसभा सीटों वाला राज्य है।
साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब 16.5 फीसदी थी। वहीं, वर्तमान में यह आंकड़ा 24 करोड़ को पार कर गया है। यहां कुल लोकसभा सीटों की बात करें, तो इनकी संख्या कुल 80 है।
आपको यह भी बता दें कि यूपी भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यह जिले अलग-अलग मंडल में आते हैं और मंडल अलग-अलग संभाग में आते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का सबसे नया मंडल कौन-सा है, यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि प्रदेश में कुल 75 जिले हैं। इनमें सबसे नवीनमत जिला संभल है। इसके अतिरिक्त यहां 826 सामुदायिक विकास खंड, 200 नगर पालिका परिषद्, 17 नगर निगम, 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, 546 नगर पंचायत और 75 जिला पंचायत मौजूद हैं। वहीं, ग्राम पंचायत की बात करें, तो इनकी संख्या 58 हजार से अधिक हैं।
उत्तर प्रदेश में कुल मंडल
उत्तर प्रदेश में कुल मंडल की बात करें, तो इनकी संख्या 18 हैं, जो कि चार संभागों में आते हैं। इन चार संभागों की बात करें, तो ये पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और मध्य उत्तर प्रदेश है।
उत्तर प्रदेश का सबसे नया मंडल
उत्तर प्रदेश के सबसे नए मंडल की बात करें, तो यह अलीगढ़ मंडल है, जो कि प्रदेश का सबसे नवीनतम 18वां मंडल है।
अलीगढ़ का परिचय
अलीगढ़ की बात करें, तो पूर्व में यह कोल या कोइल नाम से जाना जाता था। समय के साथ यहां कई आक्रमण हुए घोसर की लड़ाई के बाद इसे रामगढ़ नाम दिया गया। बाद में शिया कमांडर नजाफ खान ने यहां पर कब्जा कर लिया और इसका नाम बदलकर अलीगढ़ कर दिया। यहां अलीगढ़ का मशहूर किला मौजूद है। वहीं, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना 1920 में यहां ही की गई थी। वर्तमान में यहां 1241 गांव, 19 नगर निकाय और 30 पुलिस स्टेशन मौजूदह हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation