हरियाणा में सबसे कम आबादी वाला जिला कौन-सा है, जानें

Dec 13, 2023, 17:38 IST

उत्तर भारत में प्रमुख राज्यों की बात करें, तो इसमें हरियाणा का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। भारत के कृषि प्रधान राज्यों में हरियाणा की भी गिनती होती है। आपने हरियाणा के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा का सबसे कम आबादी वाला जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

सबसे कम आबादी वाला जिला
सबसे कम आबादी वाला जिला

हरियाणा राज्य की गिनती उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में होती है। भारत का यह राज्य कृषि प्रधान राज्यों में गिना जाता है, जो कि गेहूं उत्पादन में अहम भागीदार है। इसके साथ ही स्पोर्ट्स में भी इस राज्य की अहम भूमिका है। बीते वर्षों में राज्य के कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर भारत के लिए कई पदक झटके हैं। आपने हरियाणा के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा।

हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा का सबसे कम आबादी वाला जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम हरियाणा के सबसे कम आबादी वाले जिले के बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः कौन जीता था पानीपत की पहली लड़ाई, जानें



हरियाणा में कुल कितने जिले हैं

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि हरियाणा में कुल कितने जिले हैं। आपको बता दें कि हरियाणा में कुल 22 जिले हैं, जो कि 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैले हुए हैं। इस राज्य की स्थापना 1 नवंबर,1966 को की गई थी, जिसकी राजधानी चंडीगढ़ है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का 20वां सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 1.34 फीसदी क्षेत्रफल को कवर करता है। 

 

हरियाणा की सीमा से लगे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश

हरियाणा राज्य की सीमा से 4 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की सीमा साझा होती है। इस राज्य से सीमा साझा करने वाले अन्य राज्य राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश हैं। वहीं, केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें, तो ये दिल्ली और चंडीगढ़ है। 

 

हरियाणा का सबसे कम आबादी वाला जिला 

हरिणाया के सबसे कम आबादी वाले जिले की बात करें, तो यह पंचकूला जिला है, जिसकी गिनती हरियाणा के सुव्यवस्थित शहरों में होती है। 

 

पांच शहरों से बना यह जिला

हरियाणा का पंचकूला जिला पांच शहरों से बना हुआ है, जो कि पंचकूला, बरवाला, पिंजोर, रायपुर रानी और कालका है। 

 

जिले में मौजूद है यह हिल स्टेशन

हरियाणा के इस जिले की खास बात यह है कि यहां पहुंचने पर आपको एकमात्र हिल स्टेशन भी मिल जाएगा। इस जिले में पहुंचने पर मोरनी हिल स्टेशन है, जो कि पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News