भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की पूरी लिस्ट, यहां देखें

भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और प्रदेशों के अपने-अपने मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में क्या आप सभी मुख्यमंत्रियों के नाम जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

Jul 1, 2025, 13:08 IST
सभी मुख्यमंत्रियों की लिस्ट
सभी मुख्यमंत्रियों की लिस्ट

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी विशेषता है। वहीं, राजनीतिक रूप से भी इनका अपना महत्त्व है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को लेकर सवाल पूछे जाते हैं। इस कड़ी में हम इस लेख के माध्यम से भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की लिस्ट देखेंगे। 

कौन होता है मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सरकार का वास्तविक मुखिया होता है। भारतीय संसदीय प्रणाली पर गौर करें, तो जैसे केंद्र में प्रधानमंत्री का पद होता है, वैसे ही राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में मुख्यमंत्री का पद होता है। राज्य प्रशासन के तौर पर यह सबसे शक्तिशाली पद है।

कौन करता है नियुक्ति

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 में मुख्यमंत्री की नियुक्ति का प्रावधान दिया गया है। इसके तहत राज्यपाल मुख्यमंत्री को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाने का काम करते हैं। इसके लिए बहुमत दल या गठबंधन के नेता को बहुमत प्राप्त होना चाहिए, जिसके बाद राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री की नियुक्ति की जाती है। वहीं, यदि किसी दल को बहुमत नहीं मिलता है, तो राज्यपाल अपने विवेक के आधार पर सबसे बड़े दल या गठबंधन के नेता को मुख्यमंत्री बनने के लिए आमंत्रित करते हैं। उन्हें अपना बहुमत साबित करने के लिए एक निश्चित समय भी दिया जाता है। 

विधानसभा या विधानपरिषद् की सदस्यता अनिवार्य

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि नियुक्ति के समय मुख्यमंत्री का विधानसभा या विधानपरिषद् का सदस्य होना अनिवार्य है। यदि ऐसा नहीं है, तो छह महीने के भीतर सदस्यता हासिल करनी होती है। ऐस न करने पर मुख्यमंत्री का पद छोड़ना होता है।

भारत के सभी मुख्यमंत्रियों की लिस्ट 

  • आंध्र प्रदेश: नारा चंद्रबाबू नायडू

  • अरुणाचल प्रदेश: पेमा खांडू

  • असम: डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा

  • बिहार: नीतीश कुमार

  • छत्तीसगढ़: विष्णु देव साय

  • गोवा: प्रमोद सावंत

  • गुजरात: भूपेन्द्रभाई पटेल

  • हरियाणा: नायब सिंह सैनी

  • हिमाचल प्रदेश: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • झारखंड: हेमंत सोरेन

  • कर्नाटक: सिद्धारमैया

  • केरल: पिनाराई विजयन

  • मध्य प्रदेश: डॉ. मोहन यादव

  • महाराष्ट्र: देवेंद्र फडनवीस

  • मणिपुर: राष्ट्रपति शासन(फरवरी, 2025 से लागू)

  • मेघालय: कॉनराड कोंगकल संगमा

  • मिजोरम: लालदुहोमा

  • नागालैंड: नेफियू रियो

  • ओडिशा: मोहन चरण माझी

  • पंजाब: भगवंत मान

  • राजस्थान: भजनलाल शर्मा

  • सिक्किम: प्रेम सिंह तमांग

  • तमिलनाडु: एम.के. स्टालिन

  • तेलंगाना: ए. रेवंत रेड्डी

  • त्रिपुरा: डॉ. माणिक साहा

  • उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ

  • उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी

  • पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी

केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री 

  • दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र): रेखा गुप्ता 

  • पुदुचेरी: एन. रंगासामी

  • जम्मू कश्मीर- उमर अब्दुल्ला

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी University कौन-सी है, यहां देखें जवाब

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News