This is an archived article last updated on Feb 12, 2024. The information may be outdated.

Countries Accepting UPI: भारत के अलावा किन देशों में यूज होता है यूपीआई पेमेंट सिस्टम? जानें

Last Updated: Feb 12, 2024, 13:59 IST

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सेवाओं का दायरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. अब इस लिस्ट में श्रीलंका और मॉरीशस का भी नाम जुड़ गया है. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत फिनटेक इनोवेशन और डिजिटल सेवाओं के नेटवर्क को मजबूत करते हुए एक नए ग्लोबल लीडर के रूप में उभरा है.   

किन देशों में जारी है यूपीआई सेवा
किन देशों में जारी है यूपीआई सेवा

Countries Accepting UPI: यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सेवाओं का दायरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. अब इस लिस्ट में श्रीलंका और मॉरीशस का भी नाम जुड़ गया है. इन दोनों देशों में यूपीआई के साथ RuPay कार्ड सेवाओं को भी शुरू किया गया है.     

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत फिनटेक इनोवेशन और डिजिटल सेवाओं के नेटवर्क को मजबूत करते हुए एक नए ग्लोबल लीडर के रूप में उभरा है, पीएम मोदी ने भारत के विकास के अनुभवों और नवाचार को भागीदार देशों के साथ साझा करने पर जोर दिया है.

भारत के बाहर यूपीआई सेवाओं के लाभ: 

वर्तमान में जिन देशों में यूपीआई सेवायें जारी है उन देशों की यात्रा करने वाले भारतीय इस सुविधा का बेहतर लाभ उठा रहे है. साथ ही इन देशों के नागरिक भारत की यात्रा के दौरान इसका बेहतर उपयोग कर सकते है.   

इन देशों में जल्द शुरू हो सकता है यूपीआई:

 भारत का पड़ोसी देश नेपाल जल्द ही यूपीआई सेवाओं का उपयोग करने वाला देश बन सकता है. दिसंबर 2023 में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच डिजिटल पेमेंट गेटवे फरवरी 2024 तक शुरू हो सकती है. 

पिछले साल नेपाली प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान एनपीसीआई और नेपाल क्लियरिंग हाउस लिमिटेड (एनसीएचएल) के बीच इसके लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे. गौरतलब है कि पिछले साल जनवरी में, एनपीसीआई ने 10 चुनिंदा देशों के अंतरराष्ट्रीय मोबाइल फोन नंबरों का उपयोग करने वाले अनिवासी भारतीयों के लिए यूपीआई विस्तार की घोषणा की थी.  

इसके अतिरिक्त कई यूरोपीय देश भी इस सुविधा को जल्द शुरू कर सकते है. इसके अलावा थाईलैंड, सऊदी अरब, ऑस्ट्रेलिया, यूएसए, बहरीन, जापान, फिलीपींस जैसे देशों में भी इसे जल्द लांच किया जा सकता है.    

कैसे काम करता है यूपीआई?

एनपीसीआई ने साल 2016 में यूपीआई सेवाओं को लांच किया था. UPI सिस्टम एक ही मोबाइल एप्लिकेशन आधारित सिस्टम है जो बैंक एकाउंट्स से पेमेंट की सुविधा प्रदान करता है. यह आरबीआई और आईबीए (इंडियन बैंक एसोसिएशन) द्वारा शासित है. 

यह कोविड महामारी के दौरान भारत में बड़े पैमाने पर लोकप्रिय हुआ था. 380 मिलियन से अधिक यूजर्स के साथ, UPI ने साल 2022 में $1.53 ट्रिलियन की राशि के 74 बिलियन लेनदेन दर्ज किए थे. UPI लेनदेन के मामले में PhonePe सबसे आगे है, उसके बाद क्रमशः Google Pay और Paytm का नंबर आता है. 

किन देशों में जारी है यूपीआई सेवा:

BHIM ऐप के माध्यम से यूनिफ़ाइड पेमेंट इंटरफ़ेस (UPI) के माध्यम से लेनदेन की सुविधा प्रदान करने वाला भूटान भारत के अलावा पहला देश बना था. UPI सिस्टम से भुगतान स्वीकार करने वाले देशों की लिस्ट नीचे दी गयी है-

देश    साल 
भूटान     2021
मलेशिया    2021
संयुक्त अरब अमीरात   2022
सिंगापुर    2023
ओमान    2023
कतर    2023
रूस   2023
फ्रांस    2024
श्रीलंका   2024
मॉरीशस    2024
यूनाइटेड किंगडम   बातचीत जारी 
नेपाल   बातचीत जारी 

यह भी देखें:

किन छह राज्यों को जोड़ेगा भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे? जानें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की लिस्ट और उनका कार्यकाल यहां देखें 









 



Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 12, 2024, 13:58 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News