सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष फुटबॉल पुरस्कार विजेताओं की सूची

Sep 26, 2019, 18:44 IST

फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड 1991 और 2015 के बीच खेल के शासी निकाय, ‘फीफा’ द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है. इस पुरस्कार के विजेता का फैसला अंतरराष्ट्रीय टीमों के कप्तान, कोच और मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है. लियोनेल  मेसी को फीफा बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर 2019 के लिए चुना गया है.

फुटबॉल को दुनिया का सबसे पसंदीदा खेल माना जाता है. फीफा विश्व कप फुटबॉल दुनिया में सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले टूर्नामेंट में से एक है. उसी तरह फीफा बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर को भी इस खेल के लिए सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है.

लियोनेल मेसी को रिकॉर्ड 6वीं बार प्रतिष्ठित फीफा बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर 2019 के लिए चुना गया है. आइए फीफा बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार की पूरी जानकारी जानने के लिए इस लेख को विस्तार से पढ़ें.

फीफा बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड के बारे में

फीफा बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड 1991 में शुरू किया गया था. इसे खेल के शासी निकाय, फीफा द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाता है. इस पुरस्कार को 2009 तक फीफा बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर के रूप में जारी रखा गया था, लेकिन पुरुषों के पुरस्कार को 2010 में फीफा ‘बैलोन डी'ओर’ पुरस्कार में शामिल कर दिया गया था, जबकि महिलाओं का पुरस्कार 2015 तक अलग बना रहा था. वर्ष 2016 के बाद से पुरुषों के पुरस्कार को दुबारा फीफा बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर  अवार्ड के नाम से जाना जाने लगा था.

फीफा बेस्ट पुरुष प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड विजेताओं की सूची इस प्रकार है;

खिलाड़ी

देश

वर्ष

1. लोथार माथेउस

जर्मनी

1991

2. मार्को वैन बास्टेन

नीदरलैंड

1992

3. रॉबर्टो बेगिओ

इटली

1993

4. रोमारियो 

ब्राजील 

1994

5. जॉर्ज वेह 

लाइबेरिया

1995

6. रोनाल्डो 

ब्राजील

1996

7. रोनाल्डो 

ब्राजील

1997

8. जिनेदिन जिदान

फ्रांस

1998

9. रोनाल्डो 

ब्राजील

1999

10. जिनेदिन जिदान

फ्रांस

2000

11. लुईस फिगो 

पुर्तगाल

2001

12.ओलिवर काह्न

जर्मनी

2002

13.जिनेदिन जिदान

फ्रांस

2003

14. रोनाल्डिन्हो

ब्राजील

2004

15.रोनाल्डिन्हो

ब्राजील

2005

16.फैबियो कैनावारो

इटली

2006

17. काका 

ब्राजील

2007

18. क्रिस्टियानो रोनाल्डो

पुर्तगाल

2008

19.लियोनेल मेसी

अर्जेंटीना

2009

                                                                                      फीफा बैलोन डी'ओर

20. लियोनेल मेसी

अर्जेंटीना

2010

21.लियोनेल मेसी

अर्जेंटीना

2011

22.लियोनेल मेसी

अर्जेंटीना

2012

23. क्रिस्टियानो रोनाल्डो

पुर्तगाल

2013

24. क्रिस्टियानो रोनाल्डो

पुर्तगाल

2014

25.लियोनेल मेसी

अर्जेंटीना

2015

                                                                              सर्वश्रेष्ठ का फीफा पुरुष खिलाड़ी

26. क्रिस्टियानो रोनाल्डो

पुर्तगाल

2016

27. क्रिस्टियानो रोनाल्डो

पुर्तगाल

2017

28. लुका मोर्डिक

क्रोएशिया

2018

29.लियोनेल मेसी

अर्जेंटीना

2019

आइए अब हम फीफा बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्यों पर एक नजर डालते हैं.

1. फीफा बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर को सबसे कम उम्र (20 वर्ष) में प्राप्त करने वाला खिलाडी ब्राज़ील का रोनाल्डो है. 

2. सबसे कम उम्र (20 वर्ष) में फीफा बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीतने वाली महिला खिलाड़ी मार्टा वी सिल्वा है उन्होंने यह पुरस्कार पाँच बार जीता है.

3.लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना) ने 2019 का फीफा बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार 6 वीं बार जीता है.

4. ब्राजील के 5 खिलाड़ियों ने अब तक 8 फीफा बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर  पुरस्कार जीते हैं.

5. बार्सिलोना सबसे सफल क्लब है जिसके 5 खिलाड़ियों ने अब तक 6 फीफा बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीते हैं. 

तो यह थी फीफा बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड की पूरी सूची.  विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिखित और साक्षात्कार के लिए यह सूची बहुत महत्वपूर्ण है.

जानिये कैसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का "लोगो" आज भी गुलामी का प्रतीक है?

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News