भारत में कितने प्रकार के होते हैं वीरता पुरस्कार, जानें

Jul 8, 2024, 16:43 IST

हाल ही में भारत सरकार द्वारा भारतीय सेनाओं के शहीद जवानों के परिजनों को अलंकरण समाहरों में सम्मानित किया गया है। ये वे जवान हैं, जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश के हित में अपनी जान की बाजी लगाई और शहीद का दर्जा हासिल किया। ऐसे जवानों के अदम्य साहस के लिए भारत सरकार की ओर से उनके परिजनों को राष्ट्रपति की ओर से वीरता के विशिष्ट पदक देकर सम्मानित किया जाता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में कितने प्रकार के वीरता पुरस्कार होते हैं। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

वीरता पुरस्कार
वीरता पुरस्कार

भारतीय सेनाएं अपनी ताकत, शौर्य व साहस के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं। वहीं, बात जब होती है भारतीय सेनाओं के जांबाज जवानों की, तो शौर्य व वीरता का स्तर और बढ़ जाता है। भारतीय जवान अपने  अदम्य साहस के आगे बड़ी से बड़ी मुश्किल को छोटा बना देते हैं और मुश्किलों को पार कर ऊंची चोटियों पर भारतीय ध्वज को लहराते हैं।

इस बीच कई जावान अपनी जान की परवाह किए बगैर अपने शौर्य का परिचय देते हैं और देश हित में प्राणों की आहूति तक दे देते हैं। ऐसे में भारत सरकार की ओर से हर साल ऐसे वीर जवानों के परिजनों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में कितने प्रकार के वीरता पुरस्कार होते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत में दो प्रकार के वीरता पुरस्कार

भारत में दो प्रकार के वीरता पुरस्कार होते हैं, जिसमें एक युद्धकालीन वीरता पुरस्कार और दूसरा शीतकालीन वीरता पुरस्कार होता है। 

युद्धकालीन वीरता पुरस्कार

यह पुरस्कार युद्ध में दुश्मनों के समक्ष अदम्य साहस के लिए दिए जाते हैं।

शीतकालीन वीरता पुरस्कार

शीतकालीन वीरता पुरस्कार युद्ध में दुश्मनों के समक्ष बहादुरी के साथ-साथ अन्य कार्यों के लिए भी दिए जाते हैं। 

युद्धकालीन पुरस्कारों में कौन-से पुरस्कार हैं शामिल

युद्धकालीन पुरस्कारों में मुख्य रूप से परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र शामिल है। इसमे सबसे शीर्ष पर परमवीर चक्र है, बाकि अन्य दो पदक पदानुसार हैं।  

शीतकालीन में कौन-से पुरस्कार शामिल हैं

शीतकालीन पुरस्कारों में अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र शामिल है। इसमें भी अशोक चक्र तीन वर्गों में दिया जाता है, जिसमें अशोक चक्र-1, अशोक चक्र-2 और अशोक चक्र-3 शामिल है। 

कब हुई थी वीरता पुरस्कार की घोषणा

भारत में वीरता पुरस्कार देने की घोषणा 26 जनवरी, 1950 को की गई थी। शुरुआत में केवल तीन पुरस्कार ही शामिल थे, जिसमें परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र थे। इसके बाद 1952 में इसमें अशोक चक्र,कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र को भी शामिल किया गया।

कब दिए जाते हैं वीरता पुरस्कार

वीरता पुरस्कारों की घोषणा स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाती है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः भारत में कब हुई थी परीक्षाओं की शुरुआत, यहां पढ़ें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News