सेना 6 ऑपरेशनल कमांड और 1 ट्रेनिंग कमांड संचालित करती है। प्रत्येक कमांड का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ द्वारा किया जाता है। प्रत्येक कमान सीधे नई दिल्ली में सेना मुख्यालय से संबद्ध है। भारत का राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र बलों का प्रमुख होता है। इस लेख के माध्यम से हम भारतीय सेनाओं के मुख्यालयों की सूची की जानेंगे।
पढ़ेंः भारत के किस राज्य में है देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, जानें
भारतीय सशस्त्र बलों को तीन सेवाओं में विभाजित किया गया है:
-थल सेना
-नौसेना
-वायु सेना
-सेना
सेना का प्रमुख 'सेना प्रमुख(चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ' होता है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। सेना को निम्नलिखित सात कमानों में संगठित किया गया है:
संख्या | कमांड | मुख्यालय |
1. | वेस्टर्न कमांड | चंडीगढ़ |
2. | उत्तरी कमांड | उधमपुर |
3. | सेना प्रशिक्षण कमांड | शिमला |
4. | साउथ वेस्टर्न कमांड | जयपुर |
5. | पूर्वी कमांड | कोलकाता |
6. | दक्षिणी कमांड | पुणे |
7. | सेंट्रल कमांड | लखनऊ |
नोट: भारतीय सेना की प्रत्येक कमांड की कमान लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के एक जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के हाथ में होती है।
-नौसेना
प्रमुख एक एडमिरल रैंक का "नौसेना स्टाफ प्रमुख" होता है। मुख्यालय नई दिल्ली में है। नौसेना में तीन नौसेना कमान हैं, जिनकी कमान वाइस-एडमिरल रैंक के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पास होती है। वे हैं:
संख्या | कमांड | मुख्यालय |
1. | पूर्वी कमान | विशाखापत्तनम |
2. | पश्चिमी कमान | मुंबई |
3. | दक्षिणी कमान | कोच्चि |
-वायु सेना
वायु सेना का प्रमुख एक एयर चीफ मार्शल होता है, जिसे 'चीफ ऑफ द एयर स्टाफ' का दर्जा प्राप्त होता है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। वायु सेना को सात कमांडों (पांच ऑपरेशनल और दो फंक्शनल कमांड) में संगठित किया गया है:
संख्या | कमांड | मुख्यालय |
1. | ऑपरेशनल कमांड |
|
2. | ईस्टर्न एयर कमांड | शिलांग |
3. | साउथ-वेस्टर्न एयर कमांड | गांधीनगर |
4. | दक्षिणी वायु कमान. | तिरुवनंतपुरम |
| फंक्शनल कमांड |
|
1. | रखरखाव कमांड | नागपुर |
2. | वेस्टर्न एयर कमांड. | नई दिल्ली |
3. | सेंट्रल एयर कमांड | इलाहाबाद |
4. | ट्रेनिंग कमांड | बंगलुरू |
-कमीशन प्राप्त रैंक: (ऊपर से नीचे तक)
संख्या | सेना | वायु सेना | नौसेना |
1. | जनरल | एयर चीफ मार्शल | एडमिरल |
2. | लेफ्टिनेंट जनरल | एयर मार्शल | वाइस एडमिरल |
3. | मेजर जनरल | एयर वाइस मार्शल | रियर एडमिरल |
4. | ब्रिगेडियर | एयर कमोडॉर | कमोडॉर |
5. | कर्नल | ग्रुप कैप्टन | कैप्टन |
6. | लेफ्टेनंट कर्नल | विंग कमांडर | कमांडर |
7. | मेजर | स्वाक्ड्रन लीडर | लेफ़्टिनेंट कमांडर |
8. | कप्तान | फ्लाइट लेफ्टिनेंट | लेफ्टिनेंट |
9. | लेफ्टिनेंट | फ्लाइंग ऑफिसर | सब लेफ्टिनेंट |
पढ़ेंः पहले इन नामों से जानी जाती थीं ये भारतीय नदियां, पढ़ें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation