भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सातवां देश है और यह विश्व का एक मात्र देश ऐसा है जो उपमहाद्वीप के प्रत्येक सदस्य देश के साथ अपनी भूमि सीमाओं को साझा करता हैl भारत की सीमा उत्तर-पश्चिम में अफ़ग़ानिस्तान तथा पाकिस्तान; उत्तर में चीन, भूटान तथा नेपाल; सुदूर पूर्व में म्यांमार और पूर्व में बांग्लादेश से लगती हैl यहां, हम सामान्य जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर भारतीय राज्यों की सूची दे रहे हैंl

Source: oliviaventura.es
अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर भारतीय राज्यों की सूची
| देश | अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करने वाले भारतीय राज्य |
| अफ़ग़ानिस्तान | जम्मू और कश्मीर (पाकिस्तान-अधिकृत-कश्मीर) |
| भूटान | पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम |
| बांग्लादेश | पश्चिम बंगाल, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा और असम |
| चीन | जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश |
| म्यांमार | अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम |
| नेपाल | बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल |
| पाकिस्तान | जम्मू और कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात |
उपरोक्त सूची पाठकों के सामान्य ज्ञान की बढ़ोतरी में सहायक होगा क्योंकि इसमें भारतीय राज्यों के नाम दिये गए हैं जो अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को साझा करता हैंl
Comments
All Comments (0)
Join the conversation