Most Centuries In Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट, क्रिकेट का पारंपरिक फॉर्मेट है, और हर एक क्रिकेटर इसका हिस्सा बनना चाहता है. हालांकि क्रिकेट के अन्य फॉर्मेट वनडे और T20 अधिक लोकप्रिय हो गए हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट वह है जिसमें क्रिकेट का असली रूप देखा जाता है.
टेस्ट क्रिकेट में हर एक बल्लेबाज टीम के लिए बड़े से बड़ा स्कोर बनाने को प्राथमिकता देता है, जबकि गेंदबाज जल्दी विकेट चटकाने की कोशिश में रहते है. टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के कई महान बल्लेबाजों ने अपना जलवा बिखेरा है, यहां हम टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करने जा रहे है.
यह भी देखें: टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज कौन है? देखें यहां
किसके नाम है सर्वाधिक शतक:
टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो सबसे अधिक शतक मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिनके नाम 51 शतक हैं. दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 45 शतक बनाए हैं. इसके बाद रिकी पोंटिंग का नाम आता है, जिनके नाम 41 शतक हैं.
वहीं श्रीलंका के कुमार संगाकारा चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने 38 शतक बनाए हैं, जबकि राहुल द्रविड़ 36 शतकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं.
रूट पहुंचें छठे स्थान पर:
इस लिस्ट में अब एक नाम जो रूट का भी जुड़ गया है, जिनके नाम अब 35 टेस्ट सेंचुरी है. जो रूट ने क्रिकेट के दिग्गज जैसे सुनील गावस्कर, ब्रायन लारा, महेला जयवर्धने और युनिस खान को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने कुल 34 टेस्ट शतक बनाए हैं. इसके साथ ही रूट इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए है.
टेस्ट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज:
टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक शतक भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम है. दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस है जिनके नाम 45 टेस्ट शतक दर्ज है. इस लिस्ट में रहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर, विराट कोहली जैसे दिग्गज भी शामिल है.
यहां आप सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट देख सकते है-
रैंक | खिलाड़ी | मैच | पारी | रन | उच्चतम स्कोर | शतक |
1 | सचिन तेंदुलकर (भारत) | 200 | 329 | 15921 | 248* | 51 |
2 | जैक्स कैलिस (आईसीसी/दक्षिण अफ्रीका) | 166 | 280 | 13289 | 224 | 45 |
3 | रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) | 168 | 287 | 13378 | 257 | 41 |
4 | कुमार संगकारा (श्रीलंका) | 134 | 233 | 12400 | 319 | 38 |
5 | राहुल द्रविड़ (आईसीसी/भारत) | 164 | 286 | 13288 | 270 | 36 |
6 | जो रूट (इंग्लैंड) | 147* | 268 | 12578 | 254 | 35 |
7 | यूनुस खान (पाकिस्तान) | 118 | 213 | 10099 | 313 | 34 |
8 | सुनील गावस्कर (भारत) | 125 | 214 | 10122 | 236* | 34 |
9 | ब्रायन लारा (आईसीसी/वेस्टइंडीज) | 131 | 232 | 11953 | 400* | 34 |
10 | महेला जयवर्धने (श्रीलंका) | 149 | 252 | 11814 | 374 | 34 |
11 | एलेस्टर कुक (इंग्लैंड) | 161 | 291 | 12472 | 294 | 33 |
12 | केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) | 102 | 180 | 8881 | 251 | 32 |
13 | स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) | 109 | 195 | 9685 | 239 | 32 |
14 | स्टीव वॉ (ऑस्ट्रेलिया) | 168 | 260 | 10927 | 200 | 32 |
15 | मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया) | 103 | 184 | 8625 | 380 | 30 |
16 | शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज) | 164 | 280 | 11867 | 203* | 30 |
17 | डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) | 52 | 80 | 6996 | 334 | 29 |
18 | विराट कोहली (भारत) | 115 | 195 | 8947 | 254* | 29 |
19 | माइकल क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) | 115 | 198 | 8643 | 329* | 28 |
20 | हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) | 124 | 215 | 9282 | 311* | 28 |
21 | ग्रेम स्मिथ (आईसीसी/दक्षिण अफ्रीका) | 117 | 205 | 9265 | 277 | 27 |
22 | एलेन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया) | 156 | 265 | 11174 | 205 | 27 |
23 | गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज) | 93 | 160 | 8032 | 365* | 26 |
24 | डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) | 112 | 205 | 8786 | 335* | 26 |
25 | इंजमाम-उल-हक (आईसीसी/पाकिस्तान) | 120 | 200 | 8830 | 329 | 25 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation