हरियाणा के किस जिले को कहा जाता है छोटी काशी, जानें

Dec 15, 2023, 13:13 IST

भारत के कृषि प्रधान राज्यों में हरियाणा की गिनती भी प्रमुख राज्य के तौर पर की जाती है। हरि की धरती के रूप में जाना जाने वाला यह राज्य भारत के समृद्ध इतिहास का गवाह रहा है। आपने हरियाणा के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना भी होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा का कौन-सा जिला छोटी काशी भी कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

हरियाणा की छोटी काशी
हरियाणा की छोटी काशी

भारत के उत्तर में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें हरियाणा का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। हरियाणा कृषि प्रधान राज्यों में से एक है, जो कि गेहूं का प्रमुख रूप से उत्पादन करता है। वहीं, भारतीय इतिहास में पानीपत के तीन लड़ाइयों को कौन भूल सकता है, जो भारत के लिए महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। आपने हरियाणा के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना भी होगा।

वहीं, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के बनारस यानि कि काशी के बारे में सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा का एक जिला ऐसा भी है, जिसे हरियाणा की काशी के रूप में जाना जाता है। कौन-सा है यह जिला और क्या है इसके पीछे कारण, जानने के लिए यह पूरा पूरा लेख पढ़ें। 

 

पढ़ेंः हरियाणा का सबसे छोटा जिला कौन-सा है, जानें




हरियाणा में कुल कितने जिले हैं

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि हरियाणा में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि हरियाणा में कुल 22 जिले हैं। यहां पर 6 मंडल और 73 उपमंडल हैं। वहीं, तहसीलों की संख्या 93 हैं, जबकि विकासखंड 142 हैं।

इसके साथ ही 154 शहर और 7000 से अधिक गांव हैं। नगर निगम की बात करें, तो इनकी संख्या 10 और नगर पालिका की संख्या 46 है। वहीं, नगर परिषद 21 और ग्राम पंचायत 6234 हैं।

इसके अलावा पंचायत समिति 126 हैं। भारत का यह राज्य 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और इसके साथ ही भारत का यह राज्य 20वां सबसे बड़ा राज्य है। 

 

हरियाणा के किस जिले को कहा जाता है छोटी काशी 

अब सवाल है कि हरियाणा के किस जिले को छोटी काशी कहा जाता है, तो आपको बता दें कि हरियाणा के भिवानी जिले को छोटी काशी के रूप में जाना जाता है।

 

क्यों कहा जाता है छोटी काशी

दरअसल, भिवानी जिले में पहुंचने पर आपको छोटी-छोटी और संकरी गलियों में भी मंदिर देखने को मिल जाएंगे। यहां हर गली और नुक्कड़ पर मंदिर बने हुए हैं। कुछ इसी तरह का नजारा बनारस में भी देखने को मिलता है, जहां हर गली और नुक्कड़ पर भगवान शिव के मंदिर देखने को मिल जाएंगे। ऐसे में भिवानी जिले में मंदिरों की संख्या अधिक होने की वजह से इस छोटी काशी का नाम दिया गया है। 



जिले का एक परिचय

भिवानी जिले को 22 दिसंबर 1972 में हिसार जिले से अलग कर बनाया गया था, जो कि 5140 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसमें कुल 6 तहसील और 442 गांव हैं। भिवानी के सबसे पुराने गांव की बात करें, तो यह कौंट गांव है, जो कि यहां से 3 किलोमीटर दूर है। बताया जाता है कि भिवानी का यह  गांव सबसे सभ्य और संस्कारी गांव है।

 

पढ़ेंः हरियाणा में सबसे कम आबादी वाला जिला कौन-सा है, जानें

पढ़ेंः हरियाणा का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News