जानें कहा है दुनिया का ऐसा आईलैंड, जो हर 6 महीने में बदलता है देश

दुनिया में एक ऐसा आईलैंड भी है, जो बीते 364 सालों से हर 6 महीने में देश बदल रहा है। कहां और कौन सा है यह आईलैंड, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
देश बदलने वाला आईलैंड
देश बदलने वाला आईलैंड

दुनिया में अलग-अलग तरह की चीजें हैं, जो अपनी अद्भुत खूबियों की वजह से जानी जाती हैं। इसमें प्रकृति से लेकर इंसान भी शामिल हैं, जो किसी विशेष खूबी की वजह से पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। वहीं, आज हम आपको एक ऐसे आईलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर 6 महीने में अपना देश बदल लेता है। खास बात यह है कि वह आईलैंड अभी हाल के वर्षों में नहीं, बल्कि बीते 364 सालों से ऐसा कर रहा है और इसे लेकर वहां के देश के लोगों को कोई ऐतराज भी नहीं है। तो आइये जानते हैं, कहां है यह आईलैंड और क्यों ऐसा होता है। 

 

फ्रांस और स्पेन के बीच है आईलैंड

दुनिया का इकलौता हर 6 महीने में अपना देश बदलने वाला आईलैंड फ्रांस और स्पेन के बीच बसा हुआ है। इस आईलैंड को फीजैंट आईलैंड कहते हैं, जिसपर 6 महीने फ्रांस और 6 महीने स्पेन का कब्जा रहता है। 

 

झगड़े से नहीं बल्कि मर्जी से किया जाता है कब्जा

इस आईलैंड पर कब्जा करने के लिए स्पेन और फ्रांस के बीच कोई झगड़ा नहीं है, बल्कि दोनों देश इसे अपनी मर्जी से करते हैं। इसके लिए दोनों देश के बीच एक समझौता हुआ था। 

 

364 सालों से चली आ रही है परंपरा

दरअसल, साल 1659 में फ्रांस और स्पेन के बीच आईलैंड को लेकर एक समझौता हुआ था। यह समझौता पाइनीस संधि के रूप में जाना जाता है। इसके तहत 6 महीने के लिए फ्रांस और 6 महीने के लिए स्पेन को आईलैंड का अधिकार दिया गया था। 

 

इन तारीखों तक रहता है कब्जा 

फीजैंट आईलैंड पर कब्जे के लिए दोनों देशों के बीच तारीखें तय की गई हैं, जिसके तहत एक अगस्त से 31 जनवरी तक फ्रांस और 1 फरवरी से 31 जुलाई तक स्पेन का कब्जा रहता है।  



इतना चौड़ा है आईलैंड

फीजैंट आईलैंड अन्य आईलैंड की तरह ज्यादा लंबा-चौड़ा नहीं है। बल्कि, यह एक छोटा से आईलैंड है, जिसकी लंबाई 200 मीटर और चौड़ाई 40 मीटर है। ऐसे में इस पर बस हरियाली देखने को मिल जाएगी। 

 

फ्रांस और स्पेन में इस नाम से जाना जाता है आईलैंड

दुनिया का यह अनोखा आईलैंड वैसे तो फीजैंट नाम से मशहूर है, लेकिन फ्रांस और स्पेन में यह अलग नाम से जाना जाता है। वहां के निवासी इस आईलैंड को फैसेंस नाम से जानते हैं।  

 

हम उम्मीद करते हैं कि ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। इसी तरह के कुछ अनोखी चीजों के बारे में पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

 

पढ़ेंः देश की ऐसी जगह जहां Google और Coffee होते हैं इंसानों के नाम

 

Get the latest General Knowledge and Current Affairs from all over India and world for all competitive exams.
Jagran Play
खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

Related Categories