IPL 2023: भारत में क्रिकेट के महाकुंभ कहे जाने वाले आईपीएल मैच में विराट कोहली ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने अभी तक 237आईपीएल मैच में कुल 7263 रन बना चुके है। साथ ही वह सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी है।
हालांकि, आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वालों में वह अकेले भारतीय नहीं है, बल्कि उनके अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने टॉप 5 में जगह बनाई है। वहीं, इसमें इसमें एक विदेशी खिलाड़ी भी है, जो टॉप 3 में है। इस लेख के माध्यम से हम आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों को जानेंगे।
टॉप 1
रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू की ओर से खेलने वाले विराट कोहली ने कुल 237 मैच में 7263 रन बनाए हैं। उन्होंने 229 इनिंग्स खेली है, जिसमें 34 बार वह नॉटआउट रहे हैं। कोहली का औसत रन रेट 36.68 है। वहीं, उनके नाम 7 सेंचुरी और 50 हाफ सेंचुरी है। कोहली ने 643 चौके और 234 छक्के लगाए हैं।
टॉप 2
किंग्स 11 पंजाब की ओर से खेलने वाले शिखर धवन ने कुल 217 मैच में 6617 रन बनाए हैं। वह इन अंकों के साथ लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। इसके साथ ही उनका औसतन रन रेट 35.38 है। उन्होंने कुल 216 इंनिंग्स खेली हैं, जिसमें 29 बार नॉटआउट रहे हैं। धवन के नाम 2 सेंचुरी और 50 हाफ सेंचुरी हैं।
टॉप 3
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले David Warner ने कुल 176 मैच खेले हैं और कुल 6397 रन बनाए हैं। वह 176 इनिंग्स में 22 बार नॉटआउट रहे हैं। उनके औसत रन रेट की बात करें, तो वह 41.41 है। वॉर्नर के नाम 4 सेंचुरी और 61 हाफ सेंचुरी हैं।
टॉप 4
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा सबसे अधिक रन बनाने वाली सूची में टॉप 4 में हैं। उन्होंने 237 मैच में 6211 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वह 238 इंनिंग्स में 28 बार नॉटआउट हुए हैं। शर्मा का औसतन रन रेट 29.57 है। वहीं, उनके नाम 1 सेंचुरी और 42 हाफ सेंचुरी है।
टॉप 5
चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलने वाले सुरेश रैन ने आईपीएल के 205 मैच में 5528 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वह 200 इनिंग्स में कुल 30 बार नॉटआउट रहे हैं। रैना का औसतन रन रेट 32.51 है। इसके साथ ही उन्होंने 1 सेंचुरी और 39 हाफ सेंचुरी बनाई हैं। रैना के नाम 506 चौके और 203 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation