उत्तर प्रदेश राज्य अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है। यहां की हवा में घुली संस्कृति और गांवों के अपनेपन को किसी परिचय की जरूरत नहीं हे। यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी यहां के शहरों और गांवों को करीब से जानने के लिए पहुंचते हैं।
भारत के इस राज्य का समृद्ध इतिहास और यहां की धार्मिक नगरियां उत्तर प्रदेश के माथे पर स्वर्ण तिलक की तरह हैं। यह बात हम सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के तीन सबसे छोटे शहर कौन-से हैं। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश का परिचय
उत्तर प्रदेश के पुराने नाम की बात करें, तो ब्रिटिश समय में इसे संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। हालांकि, देश आजाद होने के बाद राज्य का नाम उत्तर प्रदेश कर दिया गया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके साथ ही यहां 822 सामुदायिक विकास खंड, 351 तहसील और 17 नगर निगम हैं।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश में क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़े और सबसे छोटे जिले की बात करें, तो सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में है। वहीं, हापुड़ सबसे छोटा जिला है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है। उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे पश्चिमी जिला शामली, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।
उत्तर प्रदेश के तीन सबसे छोटे शहर
अब हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश के तीन सबसे छोटे शहर कौन-से हैं ? दरअसल, प्रदेश में साल 2011 में हुई जनगणना के आधार पर शहरों का वर्गीकरण किया गया है। इसके आधार पर जनसंख्या के आधार पर तीन सबसे छोटे शहर निम्नलिखित हैंः
शहर | जनसंख्या(2011) |
शामली | 147,233 |
अवागढ़ | 102,106 |
कासगंज | 101,241 |
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation