भारत के किस राज्य में हैं सबसे अधिक विश्वविद्यालय, जानें

भारत के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में आपको कॉलेज और विश्वविद्यालय देखने को मिल जाएंगे, जो कि उच्च शिक्षा के केंद्र तक सीमित नहीं होते हैं। बल्कि, ये शोध, ज्ञान और सामाजिक विकास की दृष्टि से भी उतने ही महत्त्वपूर्ण होते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में कितने विश्वविद्यालय मौजूद हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

Sep 16, 2024, 17:33 IST
भारत का वह राज्य, जिसमें सबसे अधिक विश्वविद्यालय
भारत का वह राज्य, जिसमें सबसे अधिक विश्वविद्यालय

विश्वविद्यालय न सिर्फ उच्च शिक्षा का केंद्र होते हैं, बल्कि ये शोध, ज्ञान और सामाजिक विकास के लिए भी महत्त्वपूर्ण होते हैं। यहां छात्रों को विशिष्ट विषयों में विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलता है। यही वजह है कि स्कूल के बाद छात्रों के विकास के लिए विश्वविद्यालय एक अहम कड़ी साबित होते हैं, जहां छात्र डिग्री के अलावा अपने साथ कौशल ज्ञान को भी साथ लाता है।

हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में सबसे अधिक विश्वविद्यालय मौजूद हैं ? यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

भारत में कुल कितने हैं विश्वविद्यालय

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत में कुल कितने विश्वविद्यालय हैं ? आपको बता दें कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(UGC) के मुताबिक, मार्च 2023 तक भारत में कुल 1078 विश्वविद्यालय मौजूद हैं। इसमें से 464 राज्य विश्वविद्यालय, 128 डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटिज, 54 केंद्रीय विश्वविद्यालय और 432 निजी विश्वविद्यालय मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त 12-बी के तहत 398 विश्वविद्यालय मौजूद हैं। 

किस राज्य में हैं सबसे अधिक विश्वविद्यालय

अब हम यह जान लेते हैं कि भारत के किस राज्य में सबसे अधिक विश्वविद्यालय मौजूद हैं ? आपको बता दें कि कर्नाटक राज्य में सबसे अधिक विश्वविद्यालय मौजूद हैं। यूजीसी के आंकड़ों के मुताबिक, कर्नाटक में कुल 43 विश्वविद्यालय मौजूद हैं। 

दूसरे नंबर पर आता है यह राज्य 

अब सवाल है कि भारत में विश्ववविद्यालय के मामले में दूसरे नंबर पर कौन-सा राज्य है ? आपको बता दें कि दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल आता है। यहां कुल 38 विश्वविद्यालय हैं, जहां देश-विदेश से लोग पढ़ने के लिए पहुंचते हैं।

तीसरे नंबर पर आता है यह राज्य

भारत में कुल विश्वविद्यालयों की संख्या को लेकर तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश राज्य है। यहां कुल छह केंद्रीय विश्वविद्यालय मौजूद हैं। वहीं, कुल विश्वविद्यालयों की बात करें, तो यहां मौजूद कुल विश्वविद्यालयों की संख्या 36 है। 

चौथे नंबर आता यह राज्य 

भारत में सबसे अधिक विश्वविद्यालयों की सूची में चौथे स्थान पर महाराष्ट्र का स्थान आता है। यह राज्य क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। यहां कुल विश्वविद्यलयों की बात करें, तो इनकी संख्या 30 है।

पांचवे स्थान पर आता है यह राज्य

भारत में विश्वविद्यालयों को लेकर पांचवे स्थान पर आंध्र  प्रदेश है। यहां कुल विश्वविद्यालयों की संख्या 28 है। वहीं, छठे स्थान पर राजस्थान का नंबर आता है, जहां कुल 27 विश्वविद्यालय मौजूद हैं। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें

 

  

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News