तारे स्वयं प्रकाश उत्सर्जित करते हैं और यह प्रकाश उनमें होने वाली परमाणु विखंडन से प्राप्त होता है। इनसे हम तक आने वाले प्रकाश की तीव्रता में परिवर्तन होता रहता है जिसके कारण तारे हमें टिमटिमाते हुए दिखाई देते हैं। इनकी संख्या अनगिनत है। वैज्ञानिकों के अनुसार, हमारी आकाशगंगा में लगभग एक ख़रब तारें हैं और ब्रह्माण्ड में ऐसी लगभग दस ख़रब आकाश गंगाएँ हैं।
सौरमंडल से निकटतम 10 तारों की सूची
ब्रह्मांड के ऐसे 10 तारों पर नीचे चर्चा की गयी है जो सौरमंडल से निकटतम दुरी पर स्थित हैं:
10. 61 सिगिस
यह सिग्नस तारामंडल में एक बाइनरी स्टार सिस्टम है।
दूरी (प्रकाश वर्ष): 11.22
9. जीएक्स 2 जीक्यू एंड्रोमेडे
इसे ग्रूमब्रिज 34 के नाम से भी जाना जाता है और एंड्रोमेडा के उत्तरी तारामंडल में एक बाइनरी स्टार सिस्टम है।
दूरी (प्रकाश वर्ष): 11.22
8. रॉस 248 (एंड्रोमेडे)
इसे एचएच एंड्रोमेडे या ग्लिस 905 भी बोला जाता है, और एंड्रोमेडा के उत्तरी तारामंडल में स्थित एक छोटा तारा है। इसे पहली बार फ्रैंक एलमोर रॉस द्वारा 1926 में सूचीबद्ध किया गया था।
दूरी (प्रकाश वर्ष): 10.37
7. सिरियस ए और बी
यह एक स्टार सिस्टम है तथा और पृथ्वी से दिखने वाला सबसे चमकीला तारा है। इसे अल्फा कैनिस मेजरिस या डॉग स्टार भी बोला जाता है।
दूरी (प्रकाश वर्ष): 8.67
सौरमंडल के 10 ग्रह जिनके पास प्राकृतिक उपग्रहों की संख्या सबसे ज्यादा है
6. यूवीसी ए और बी
इसे ल्यूटेन 726-9 या ग्लिस 65 के रूप में भी जाना जाता है। यह बाइनरी स्टार सिस्टम (स्टार सिस्टम है जिसमें दो सितार शामिल हैं जो उनके सामान्य बेरीसेंटर के चारों ओर घूमते हैं) है जिसे 1948 में विलेम जैकब ल्यूटेन द्वारा खोजा गया था।
दूरी (प्रकाश वर्ष): 8.19
5. लालैंड 21185
यह सप्तर्षि या "अरसा मेजर" (Ursa Major) या उर्स मेजर के तारामंडल में एक तारा है।
दूरी (प्रकाश वर्ष): 8.19
4. वुल्फ 359 (सीएन लेओव)
यह ग्रहण के पास, तारामंडल लियो में स्थित एक लाल बौना तारा है। यह ज्ञात बेहद कमजोर और सबसे कम द्रव्यमान वाले तारों में से एक है।
दूरी (प्रकाश वर्ष): 7.80
3. बर्नार्ड स्टार
यह सर्पधारी तारामंडल में नज़र आने वाला एक बहुत ही कम द्रव्यमान (मास) वाला लाल बौना तारा है। आकाश में यह अपना स्थान बदलता रहता है इसलिए इसे "बारनर्ड का भागता तारा" भी कहते हैं। इसका नाम अमेरिकी खगोलशास्त्री ई. ई. बर्नार्ड के नाम पर रखा गया है।
दूरी (प्रकाश वर्ष): 5.97
सौर मंडल के सबसे बड़े प्राकृतिक उपग्रहों की सूची
2. अल्फा सेन्टॉरी ए और बी
यह प्रॉक्सीमा सेन्टॉरी के बाद सौर मंडल का दूसरा सबसे निकटतम तारा है।
दूरी (प्रकाश वर्ष): 4.34
1. प्रॉक्सीमा सेन्टॉरी
हमारे सौर मंडल से लगभग 4.24 प्रकाशवर्ष (यानि एक ट्रिलियन या दस खरब किलोमीटर) की दुरी पर स्थित सबसे निकटतम तारा है। इसे 1915 में रॉबर्ट इनेस द्वारा खोजा गया था।
दूरी (प्रकाश वर्ष): 4.24
सौरमंडल से निकटतम 10 तारों की सूची
तारों के नाम | दूरी (प्रकाश वर्ष) |
1. प्रॉक्सीमा सेंटौरी | 4.24 |
2. अल्फा सेंटौरी ए और बी | 4.34 |
3. बर्नार्ड तारा | 5.97 |
4. वुल्फ 359 (सीएन लेओव) | 7.80 |
5. लालैंड 21185 | 8.19 |
6. यूवीसी ए और बी | 8.19 |
7. सिरियस ए और बी | 8.67 |
8. रॉस 248 (एंड्रोमेडे) | 10.37 |
9. जीएक्स 2 जीक्यू एंड्रोमेडे | 11.22 |
10. 61 सिगिस | 11.22 |
तारों की दूरियाँ पता करने के लिए त्रिकोणमितीय विधियों का प्रयोग किया जाता है। पृथ्वी की कक्षा (orbit) के व्यास के आधार पर तारों का लंबन (parallax) मापा जाता है फिर उसी लंबन की मदद से तारों की दुरी का पता लगाया जाता है।
क्या आप जानते हैं हमारे सौर मण्डल के किस ग्रह का गुरुत्वाकर्षण बल सबसे ज्यादा है?
Comments
All Comments (0)
Join the conversation