आर्गेनिक फार्मिंग (Organic farming) कृषि की वह विधि है जो बिना संश्लेषित उर्वरकों एवं संश्लेषित कीटनाशकों के प्रयोग या न्यूनतम प्रयोग पर आधारित होते हैं तथा जो भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिये फसल चक्र, हरी खाद, कम्पोस्ट आदि का प्रयोग करती है। सन् 1990 के बाद से विश्व में आर्गेनिक फार्मिंग का विस्तारित विकास हुआ है।
संयुक्त राज्य अमेरिका कृषि विभाग (यूएसडीए) के अनुसार, आर्गेनिक खाद्य पदार्थ कृषि कीटनाशकों के बिना कृषि भूमि पर उगाए जाते हैं जो रसायनों से मुक्त होते हैं।
आर्गेनिक फार्मिंग करने वाले प्रमुख 10 एशियाई देश
संयुक्त राज्य अमेरिका के कृषि विभाग (यूएसडीए) के आंकड़ों के आधार पर आर्गेनिक फार्मिंग करने वाले प्रमुख 10 एशियाई देश को सूचीबद्ध किया है जिसकी चर्चा नीचे की गयी है:
10. तिमोर-लेस्ते (पूर्व तिमोर)
आर्गेनिक फार्मिंग (Organic Farming) (हेक्टेयर): 24,690
यह आधिकारिक रूप से लोकतांत्रिक गणराज्य तिमोर दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। यह एक निम्न-मध्यम-आय अर्थव्यवस्था वाला देश है। इसे मानव विकास सूचकांक (HDI) के आधार पर 158 स्थान पर रखा गया है, जो न केवल एशिया में बल्कि दुनिया में भी न्यूनतम है। यह आर्गेनिक फार्मिंग के लिए अपने भूमि का उपयोग करने वाला एशिया में 10वीं स्थान पर है।
9. दक्षिण कोरिया
आर्गेनिक फार्मिंग (Organic Farming) (हेक्टेयर): 25,467
कोरियाई ऑर्गेनिक किसान एसोसिएशन (केओएफए) ने खेती की प्रक्रियाओं के दौरान उपयोग की जाने वाली कीटनाशकों की एक बड़ी मात्रा में रिपोर्ट के बाद यह उन देशो में से एक है जिसने आर्गेनिक फार्मिंग के गुणवत्ता को पहचाना और अब आर्गेनिक फार्मिंग के लिए अधिकांश कृषि भूमि का उपयोग करने के लिए एशिया में 9वां देश बन गया है।
8. थाईलैंड
आर्गेनिक फार्मिंग (Organic Farming) (हेक्टेयर): 32,577
यह कृषि प्रधान देश है। यहाँ की अच्छी कृषि-जलवायु स्थितियों के कारण यह कृषि उत्पादों के निर्यात में विश्व के शीर्ष देशो में से एक है तथा यहाँ आर्गेनिक फार्मिंग का अभ्यास 1980 के दशक से ही प्रचलित है।
7. वियतनाम
आर्गेनिक फार्मिंग (Organic Farming) (हेक्टेयर): 36,285
आर्गेनिक फार्मिंग इस देश की कृषि अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहाँ के लोगो का मानना है की आर्गेनिक फार्मिंग भी देश के औद्योगिकीकरण और आधुनिकीकरण जितना ही महत्वपूर्ण है।
जीडीपी के आधार पर विश्व के 10 सबसे गरीब देश
6. ईरान
आर्गेनिक फार्मिंग (Organic Farming) (हेक्टेयर): 42,634
इस देश में एक विविध जलवायु स्थितियों और इसलिए एक समृद्ध जैविक विविधता के साथ भूमि का विशाल क्षेत्र है। यह विश्व की उन देशो में से एक है जहाँ कृषि और उसका विकास हमेशा से केंद्र में रहा है। इस देश में लगभग 86 प्रतिशत किसान छोटे-छोटे निवेशक हैं जो आर्गेनिक फार्मिंग की सहायता से चावल, केसर और सब्ज़ियों जैसे उच्च मूल्य वाली फसलों के उत्पादन के लिए लगभग 40 प्रतिशत कृषि भूमि का प्रबंधन करते हैं।
5. फ़िलीपीन्स
आर्गेनिक फार्मिंग (Organic Farming) (हेक्टेयर): 80,974
यह दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसका आधिकारिक नाम 'फिलीपीन्स गणतंत्र' है और राजधानी मनीला है। यह एशिया का पांचवां देश है जहां आर्गेनिक फार्मिंग वाणिज्यिक रूप से की जाती है तथा एशिया का भी पांचवा देश है जहाँ आर्गेनिक फार्मिंग वृहद् रूप से होती है। यहाँ की सरकार ने गणतंत्र अधिनियम संख्या 10068 या 2010 के जैविक अधिनियम को पारित करके आर्गेनिक फार्मिंग को अपनाने का औपचारिकरण कर दिया था। इस अधिनियम के माध्यम से, सरकार ने "प्रचार, प्रसार, विकास और देश में जैविक कृषि के अभ्यास को लागू करने के लिए अनिवार्य कर दिया है।
4. इंडोनेशिया
आर्गेनिक फार्मिंग (Organic Farming) (हेक्टेयर): 88,247
यह दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। यहाँ की अर्थव्यवस्था मिश्रित है, जिसमे निजी क्षेत्र एवं सरकारी क्षेत्र दोनों की भूमिका है। यह दक्षिण-पूर्वी एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जी-20 अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। सन 2010 में, इंडोनेशिया का अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद (नाममात्र) लगभग 910 अरब डॉलर था। सकल घरेलू उत्पाद में सबसे अधिक 44.4% योगदान कृषि क्षेत्र का है, इसके बाद सेवा क्षेत्र 37.1% एवं उद्योग 19.5% योगदान करती है। यह 1960 के दशक में चावल के सबसे बड़े आयात करने वाले देशों में से एक था लेकिन 21वीं शताब्दी में आर्गेनिक फार्मिंग की विधि का अभिग्रहण करते हुए यह एशिया का चौथा देश बन गया है जहाँ आर्गेनिक फार्मिंग वृहद् तरीके से होती है।
विश्व के शीर्ष 10 कॉफी उपभोग करने वाले देश
3. कज़ाख़िस्तान
आर्गेनिक फार्मिंग (Organic Farming) (हेक्टेयर): 291,203
इस देश में आर्गेनिक फार्मिंग के लिए सरकारी समर्थन मिलता है तथा एशिया में तीसरा देश है जहां अधिकांश भूमि आर्गेनिक फार्मिंग के लिए उपयोग की जाती है।
2. भारत
आर्गेनिक फार्मिंग (Organic Farming) (हेक्टेयर): 500,000
यह आर्गेनिक फार्मिंग वाला एशिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। फार्म (The Farm), बैक2बेसिक्स (Back2Basics), हैप्पी हेन्स फार्म (Happy Hens Farms), एबीसी फार्म (ABC Farms), और वृन्दावन फार्म (Vrindavan Farms) भारत के प्रसिद्ध जैविक फार्म स्थल हैं।
1. चीन
आर्गेनिक फार्मिंग (Organic Farming) (हेक्टेयर): 1,900,000
अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी के बाद चीन में आर्गेनिक फार्मिंग बहुत प्रचलित है। यह जैविक भोजन करने वाला एशिया में चौथा सबसे बड़ा उपभोक्ता है।
विश्व के 10 सबसे बड़े फार्म स्थल कौन से हैं?
आर्गेनिक फार्मिंग करने वाले प्रमुख 10 एशियाई देशों की सूची
आर्गेनिक फार्मिंग (Organic Farming) करने वाले एशियाई देश | आर्गेनिक फार्मिंग (Organic Farming) (हेक्टेयर) |
1. चीन | 1,900,000 |
2. भारत | 500,000 |
3. कज़ाख़िस्तान | 291,203 |
4. इंडोनेशिया | 88,247 |
5. फ़िलीपीन्स | 80,974 |
6. ईरान | 42,634 |
7. वियतनाम | 36,285 |
8. थाईलैंड | 32,577 |
9. दक्षिण कोरिया | 25,467 |
10. तिमोर-लेस्ते (पूर्व तिमोर) | 24,690 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation