दुनिया में यातायात के कई साधन मौजूद हैं। हालांकि, जब भी बात सबसे तेज यातायात साधन की होती है, तो इसमें हवाई जहाज का नाम शीर्ष पर आता है। हवाई यातायात सबसे तेज होने के साथ-साथ लग्जरी भी होता है। यही वजह है कि इसका किराया यातायात के अन्य साधनों के मुकाबले अधिक होता है।
हाल ही में एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल की ओर से दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट की सूची जारी की गई है। खास बात यह है कि इस सूची में भारत के एक एयरपोर्ट ने भी जगह बनाई है, जो कि नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यहां यात्रियों का रात-दिन आना-जाना लगा रहता है।
यही वजह है कि इसे सबसे व्यस्त एयरपोर्ट की सूची में रखा गया है। हालांकि, यहां सवाल है कि आखिर दुनिया के 10 सबसे व्यस्त एयरपोर्ट कौन-से हैं और दिल्ली एयरपोर्ट का इस सूची में क्या स्थान है, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट कौन-सा है, तो आपको बता दें कि यह एयरपोर्ट हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इस एयरपोर्ट पर साल 2023 में 104.7 मिलियन यात्री पहुंचे हैं, जो कि बीते वर्ष के मुकाबले 11.7 फीसदी ज्यादा है। हालांकि, यह कोविड से पहले यानि कि 2019 की तुलना में 5 फीसदी कम है।
पढ़ेंः भारत के तीन सबसे अधिक जिले वाले राज्य कौन-से हैं, जानें
दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट
अब हम दुनिया के दूसरे सबसे व्यस्त एयरपोर्ट के बारे में जान लेते हैं, जो कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर साल 2023 में 87 मिलियन यात्री पहुंचे हैं। यह संख्या बीते वर्ष की तुलना में 31.7 फीसदी अधिक है। वहीं, यदि सिर्फ अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की बात करें, तो यह एयरपोर्ट टॉप पर आता है।
तीसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट
एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट अमेरिका का डलास एयरपोर्ट है। यहां साल 2023 में 81.8 मिलियन यात्री पहुंचे हैं।
क्या है दिल्ली एयरपोर्ट का स्थान
नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भी इस सूची में शामिल रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट को 10वां स्थान मिला है। यहां साल 2023 में 72.2 मिलियन लोग पहुंचे हैं। आपको बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट भारत के सबसे साफ-सुथरे एयरपोर्ट में भी गिना जाता है।
दुनिया के 10 सबसे व्यस्त एयरपोर्ट की सूची
रैंक | एयरपोर्ट |
1 | हर्ट्सफील्ड जैक्सन अटलांटा एयरपोर्ट, यूएस |
2 | दुबई एयरपोर्ट |
3 | डलास, यूएस |
4 | लंदन हेथ्रो,यूके |
5 | टोक्यो हनेडा, जापान |
6 | डेनवर, यूएस |
7 | इस्तानबुल, तुर्कीये |
8 | लॉस एंजेल्स, यूएस |
9 | शिकागो ओ हरे, यूएस |
10. | इंदिरा गांधी एयरपोर्ट, भारत |
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है आम का शहर, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation