This is an archived article last updated on Jan 23, 2025. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश के कौन-से तीन जिलों में सबसे अधिक लगते हैं मेले, यहां पढ़ें

Last Updated: Jan 23, 2025, 13:32 IST

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। यह दुनिया का सबसे बड़ा मेला है। हालांकि, इसके अतिरिक्त यूपी के अलग-अलग जिलों में मेले का आयोजन होता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि यूपी के कौन-से तीन जिलों में सबसे अधिक मेलों का आयोजन किया जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी में सबसे अधिक मेले वाले जिले
यूपी में सबसे अधिक मेले वाले जिले

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह राज्य ने सिर्फ अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है, बल्कि यह अपने समृद्ध इतिहास के लिए भी विश्व विख्यात है। इस समय उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अभी तक श्रद्धालुओं का आंकड़ा करोड़ की संख्या को पार कर चुका है।

हालांकि, यूपी के अलग-अलग जिलों में मेलों का आयोजन किया जाता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि यूपी के कौन-से तीन जिलों में सबसे अधिक मेलों का आयोजन किया जाता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश का परिचय 

उत्तर प्रदेश भारत के 7.33 फीसदी हिस्से पर है। पहले यहां कोसल और पांचाल साम्राज्य हुआ करता था। बाद में यहां शर्कियों ने जौनपुर बसाया और इसके बाद यहां मुगल द्वारा अवध सूबा बसाया गया। कुछ समय बाद यहां ब्रिटिश पहुंचे और उन्होंने यहां उत्तर-पश्चिम प्रांत का गठन किया।

बाद में इसे अवध सूबे में मिला दिया गया, जिसे संयुक्त प्रांत का नाम दिया गया। देश आजाद हुआ और  24 जनवरी, 1950 को प्रदेश का नाम उत्तर प्रदेश कर दिया गया। 

उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल 

उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये मंडल कुल चार संभागों का हिस्सा हैं, जिनमें पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड है। कुछ किताबों में बघेलखंड और रोहिलखंड का भी जिक्र मिलता है।

मेले में पहले स्थान पर आता है यह जिला 

उत्तर प्रदेश में कुल 2250 मेले आयोजित किए जाते हैं। इनमें सबसे अधिक मेलों का आयोजन मथुरा जिले में किया जाता है। यहां कुल 86 मेले आयोजित किए जाते हैं। यह जिला धार्मिक और सांस्कृतिक महत्त्व के लिए भी जाना जाता है। साथ ही, यह पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे कम बारिश वाला जिला भी है। यहां के प्रमुख मेलों में रथ मेला, कंस वध मेला, मुड़िया मेला, गौ रण मेला और भाईदूज मेला है। 

दूसरे स्थान पर आता है यह जिला

दूसरे स्थान पर कानपुर जिला आता है। यहां कुल 79 मेलों का आयोजन किया जाता है। यहां के प्रमुख मेलों में कानपुर लेदर मेला, कानपुर गंगा, कानपुर किसान और कानपुर बारादेवी मेला है।

तीसरे स्थान पर आता है यह जिला 

उत्तर प्रदेश में मेलों के आयोजन में तीसरे स्थान पर झांसी जिला आता है। यहां कुल 78 मेलों का आयोजन किया जाता है। जिले के कुछ प्रमुख मेले जलविहार महोत्सव और झांसी महोत्सव है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में कौन-सा जिला है क्रॉकरी का शहर, यहां जानें



Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jan 23, 2025, 13:27 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News