This is an archived article last updated on Aug 21, 2023. The information may be outdated.

दुनिया की 10 सबसे ऊंची मूर्तियां, जानें

Last Updated: Aug 21, 2023, 18:13 IST

भारत की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा है। इसके बाद चीन की स्प्रिंग टेम्पल बुद्ध और म्यांमार की लेक्युन सेक्क्या हैं। इस लेख के माध्यम से हमने दुनिया की टॉप 10 सबसे ऊंची मूर्तियों की लिस्ट दी है।  

सबसे ऊंची मूर्तियां
सबसे ऊंची मूर्तियां

प्राचीन काल से ही दुनिया भर में मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है। मूर्तियां न केवल हमें यह याद दिलाती हैं कि दुनिया क्या थी, क्या है और क्या हो सकती है, बल्कि पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने में भी ये महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस लेख के माध्यम से हम दुनिया की टॉप 10 सबसे ऊंची मूर्तियों के बारे में जानेंगे।

दुनिया की टॉप 10 सबसे ऊंची मूर्तियों की सूची

-स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (ऊंचाई: 182 मीटर): 2018 में बनकर तैयार हुई, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में सरदार वल्लभ भाई पटेल को दर्शाया गया है और यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। यह प्रतिमा भारत के गुजरात में स्थित है।

-स्प्रिंग टेम्पल बुद्ध (ऊंचाई: 128 मीटर): इसमें बुद्ध को दर्शाया गया है और यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मूर्ति है। यह हेनान, चीन में स्थित है और 2008 में बनकर तैयार हुई थी।

-लेक्युन सेक्क्या (ऊंचाई: 115.8 मीटर): बुद्ध की प्रतिमा 2008 में म्यांमार के सागांग डिवीजन में बनाई गई थी।

-स्टैच्यू ऑफ बिलीफ (ऊंचाई: 106 मीटर): स्टैच्यू ऑफ बिलीफ दुनिया में शिव की सबसे ऊंची मूर्ति है। यह भारत के राजस्थान में स्थित है और इसका अनावरण 2020 में किया गया था।

-उशिकु दाइबुत्सु (ऊंचाई: 100 मीटर): बुद्ध की प्रतिमा 1993 में बनाई गई थी और यह जापान के इबाराकी प्रान्त में स्थित है। 1993 से 2008 तक यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा थी।

-सेंदाई डाइकैनन (ऊंचाई: 100 मीटर): यह प्रतिमा कन्नन को दर्शाती है और 1991-1993 में यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा थी। यह जापान के मियागी प्रान्त में स्थित है।

 

 

-गुइशान गुआनिन (ऊंचाई: 99 मीटर): कांस्य प्रतिमा में ग्यारह सिर और हजार भुजाओं वाले गुआनिन को दर्शाया गया है। यह प्रतिमा चीन के हुनान में स्थापित है और इसका अनावरण 2009 में किया गया था।

-थाईलैंड के महान बुद्ध (ऊंचाई: 92 मीटर): सोने से रंगी हुई बुद्ध की कंक्रीट की मूर्ति थाईलैंड के आंग थोंग में स्थित है। इसे 2008 में खोला गया था।

-किता नो मियाको पार्क की दाई कन्नन (ऊंचाई: 88 मीटर): वर्ष 1989 में निर्मित यह प्रतिमा कन्नन को दर्शाती है। यह जापान के होक्काइडो में स्थित है और 1989 से 1991 के बीच दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति थी।

-मदर ऑफ ऑल एशिया - टॉवर ऑफ पीस (ऊंचाई: 88 मीटर): यह फिलीपींस की सबसे ऊंची प्रतिमा और दुनिया में वर्जिन मैरी की सबसे ऊंची प्रतिमा है। 

-द मदरलैंड कॉल्स (ऊंचाई: 85 मीटर): यह यूरोप की सबसे ऊंची प्रतिमा है, जिसका अनावरण 1967 में किया गया था। रूस के वोल्गोग्राड में स्थित यह प्रतिमा मातृभूमि को दर्शाती है। यह पेडस्टल्स को छोड़कर दुनिया में किसी महिला की सबसे ऊंची मूर्ति है।

दुनिया की शीर्ष 10 सबसे ऊंची मूर्तियों की सूची

पद

मूर्ति

ऊंचाई

1

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

182 मीटर (597 फीट)

2

स्प्रिंग टेंपल बुद्ध

128 मीटर (420 फीट)

3

लेक्युन सेक्क्य

115.8 मीटर (380 फीट)

4

स्टेच्यू ऑफ बिलीफ

106 मीटर (348 फीट)

5

उशिकु दाइबुत्सु

100 मीटर (330 फीट)

6

सेंदाई डेकन्नोन

100 मीटर (330 फीट)

7

गुइशान गुआनिन

99 मीटर (325 फीट)

8

थाईलैंड के महान बुद्ध

92 मीटर (302 फीट)

9

किता नो मियाको पार्क के दाई कन्नन

88 मीटर (289 फीट)

मदर ऑफ ऑल एशिया

88मी (289फीट)

10

द मदरलैंड कॉल्स

85 मीटर (279 फीट)

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 21, 2023, 18:10 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News