दुनिया में जीवन की उत्पत्ति, विकास और विविधता की एक रोमांचक कहानी रही है। इस कहानी की शुरुआत की बात करें, तो यह लगभग 3.8 अरब साल पहले सूक्ष्मजीवों के अस्तित्व से शुरू हुई थी और जीवन के विकास की ओर बढ़ती रही। इसके प्रमुख भागों में पौधे, जानवर और मानव शामिल हैं।
इस दौरान हमें पृथ्वी पर कई बड़े जैविक बदलाव देखने को मिले, जैसे महासागरों का विकास, वायुमंडल में ऑक्सीजन की वृद्धि और कई जीवों का पृथ्वी से विलुप्त होना। इन सभी के बावजूद कुछ जीव धरती पर रह गए और इन जीवों में से भी कुछ जीवों का अस्तित्त्व आज भी मौजूद है। इस कड़ी में हम दुनिया के 10 खतरनाक जीवों के बारे में जानेंगे।
शार्क
शार्क दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में से एक है। इसके सिर के पास पांच से सात गलफड़े होते हैं, जो कि इसे सांस लेने में मदद करते हैं। यह समुद्र में रहने वाले सबसे खतरनाक जीवों मे से एक है, जो कि अपने मजबूत और नुकीले दांतों के लिए जानी जाती है।
मकड़ी
यह एक ऐसे प्रकार का कीट है, जो कि हर घर में अपनी जगह बना लेती है। इनमें भी हमें अलग-अलग प्रकार की प्रजातियां देखने को मिलती हैं। हालांकि, इसकी कुछ प्रजातियां बहुत खतरनाक होती हैं, जिनके काटने पर मौत तक हो सकती है। इसमें एक प्रजाति ब्राजीलियन वांडरिंग स्पाइडर की है।
सांप
दुनिया में सांप सबसे खतरनाक जीवों में शामिल है। इसमें भी किंग कोबरा, ब्लैक-माम्बा, कॉमन क्रैट और पफ एडर बहुत ही जहरीले सांप हैं। इनके काटने से लकवा से लेकर मौत तक हो जाती है।
मगरमच्छ
मगरमच्छ भी दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में से एक है। ये अमूमन अफ्रीका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में पाए जाते हैं। पानी और जमीन पर रहने वाला यह जीव कुछ ही सेकेंड में शिकार को अपनी गिरफ्त में ले लेता है।
सिंह
सिंह आमतौर पर एशिया में पाए जाते हैं। इन्हें हमें एशियाई सिंह के नाम से जानते हैं। इसमें पुरुष सिंह मादा सिंह की तुलना में बड़े होते हैं। हालांकि, बड़ी बिल्लियों की यह प्रजाति आलसी भी होती है।
बिच्छू
दुनिया में बिच्छू की अलग-अलग 2500 से अधिक प्रजातियां मौजूद हैं। इसमें सबसे अधिक खतरनाक बिच्छू की बात करें, तो यह लेयुरस क्किनक्केनस्ट्रीएट्स है। यह बिच्छू बहुत ही जहरीला होता है।
भालू
भालू एक मांसाहारी जीव है, जो कि बहुत ही खतरनाक जीव होते हैं। ये आसानी से अपने शिकार को मार सकते हैं। यही वजह है कि जंगल आदि क्षेत्रों में भालू से भी बचने की विशेष हिदायत दी जाती है। इसमें भी एशियाई काला और कोडियाक भालू सबसे खतरनाक प्रजातियों में शामिल है।
बाघ
जंगल का राजा कहा जाने वाला बाघ अपनी दहाड़ और शिकार के लिए जाना जाता है। यह दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में शामिल है, जो कि अपने पंजों से ही किसी भी जीव को मौत के घाट उतार सकता है।
बॉक्स जेलीफिश
बॉक्स जेलीफिश अपनी क्यूब आकार के लिए जानी जाती है। बॉक्स जेलीफिस की कुछ प्रजातियां बहुत ही अधिक विष निकालती हैं।
एंगलरफिश
एंगलरफिश भी खतरनाक जीवों में से एक है, जो कि समुद्र की गहराई में रहती है। यह अपने शिकार के विशेष तरीके के लिए जानी जाती है, जो कि ल्यूमिनेंट फिन रे से शिकार को अपनी तरफ आकर्षित करती है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation