भारत के कुल केंद्र शासित प्रदेश और उनका कुल एरिया, देखें पूरी लिस्ट

भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है, जो कि अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। देश में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। क्या आप भारत के सभी केंद्र शासित प्रदेशों के नाम जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

Jul 8, 2025, 15:27 IST
भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनका एरिया
भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनका एरिया

भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से देखें, तो भारत दुनिया में सातवें पायदान पर आता है। यहां की विविध संस्कृति, अनूठी परंपराएं और गौरवशाली इतिहास इसे अन्य राज्यों से अलग बनाता है। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक हमें देश की विविधताएं देखने को मिलती हैं।

साल 2019 में जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हटने के बाद भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या में बदलाव हुआ है। ऐसे में कई बार लोग भारत में कुल राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या को लेकर दुविधा में पड़ जाते हैं। हमने अपने पिछले लेख में भारत के कुल राज्यों और उनके एरिया के बारे में पढ़ा था। इस लेख में हम भारत के कुल केंद्र शासित प्रदेश और उनके कुल एरिया के बारे में जानेंगे। 

भारत का कुल एरिया 

भारत में कुल एरिया की बात करें, तो यह कुल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरी दुनिया का करीब 2.4 फीसदी हिस्सा है। भारत की कुल तटीय रेखा 11098.81 किलोमीटर है। इसमें मुख्य भूमि की तटीय रेखा 5422.6 किलोमीटर है। 

भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश 

जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हटने के बाद यह सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। खूबसूरत वादियों के लिए विख्यात यह प्रदेश 125,535 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, दिल्ली सबसे बड़े केंद्र शासित प्रदेशों में टॉप 4 में आती है। 

सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश 

भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप है। यह प्रदेश कुल 32.62 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। लक्षद्वीप अपने साफ रेतीले किनारे और क्रिस्टल क्लीयर समुद्र पानी के लिए जाना जाता है। यहां मौजूद समुद्र का पानी इतना साफ है कि कई बार जलीय जीवों को आसानी से पानी में देखा जा सकता है। 

भारत के कुल केंद्र शासित प्रदेश और उनका एरिया

क्रमांक

केंद्र शासित प्रदेश का नाम

क्षेत्रफल (किमी2)

1

जम्मू और कश्मीर

125,535

2

लद्दाख

96,701

3

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

8,249

4

दिल्ली

1,484

5

दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव

603

6

पुडुचेरी

479

7

चंडीगढ़

114

8

लक्षद्वीप

32.62

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

FAQs

  • +

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News