भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। इसके कुल एरिया की बात करें,तो यह 32,87,263 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह एरिया पूरी दुनिया का करीब 2.4 फीसदी हिस्सा है। वर्तमान में भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का अलग-अलग क्षेत्रफल है। आपने क्षेत्रफल के हिसाब से भारत के सबसे बड़े और सबसे छोटे राज्य के बारे में सुना और पढ़ा ही होगा। इस लेख में हम भारत के 28 राज्य और उनके कुल क्षेत्रफल के बारे में जानेंगे।
भारत का सबसे बड़ा राज्य
भारत में क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। यह राज्य कुल 342, 239 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इतने बड़े क्षेत्र में हमें बीहड़ से लेकर खुला रेगिस्तान तक देखने को मिलता है।
भारत का सबसे छोटा राज्य
भारत के सबसे छोटे राज्य की बात करें, तो यह गोवा है। यह राज्य कुल 3702 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, भारत यह राज्य वह राज्य है, जो कि सबसे अंत में आजाद हुआ था। वर्तमान में गोवा अपने यहां के पर्यटन के लिए जाना जाता है। हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पहुंचते हैं।
भारत के 28 राज्य और उनका क्षेत्रफल
| क्रमांक | राज्य का नाम | क्षेत्रफल (किमी²) |
| 1 | राजस्थान | 342,239 |
| 2 | मध्य प्रदेश | 308,245 |
| 3 | महाराष्ट्र | 307,713 |
| 4 | उत्तर प्रदेश | 240,928 |
| 5 | गुजरात | 196,024 |
| 6 | कर्नाटक | 191,791 |
| 7 | आंध्र प्रदेश | 162,968 |
| 8 | ओडिशा | 155,707 |
| 9 | छत्तीसगढ़ | 135,191 |
| 10 | तमिलनाडु | 130,058 |
| 11 | तेलंगाना | 112,077 |
| 12 | बिहार | 94,163 |
| 13 | पश्चिम बंगाल | 88,752 |
| 14 | अरुणाचल प्रदेश | 83,743 |
| 15 | झारखंड | 79,714 |
| 16 | असम | 78,438 |
| 17 | हिमाचल प्रदेश | 55,673 |
| 18 | उत्तराखंड | 53,483 |
| 19 | पंजाब | 50,362 |
| 20 | हरियाणा | 44,212 |
| 21 | केरल | 38,863 |
| 22 | मेघालय | 22,429 |
| 23 | मणिपुर | 22,327 |
| 24 | मिजोरम | 21,081 |
| 25 | नागालैंड | 16,579 |
| 26 | त्रिपुरा | 10,486 |
| 27 | सिक्किम | 7,096 |
| 28 | गोवा | 3,702 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation