हाल ही में भारत ने G20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन कर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान को और मजबूत किया है। वैश्विक स्तर के बड़े आयोजन में भारत के प्रबंधन की सफल भूमिका को देखने के बाद कई बड़े देशों की ओर से भारत की तारीफ की गई है।
अब अगले साल यानि 2024 में जी20 देशों की अगली बैठक ब्राजिल शहर में होगी। वहीं, सितंबर 2023 में आयोजित इस शिखर सम्मेलन में दुनियाभर के 20 देशों के प्रतिनिधियों ने मौजूदगी दर्ज कर भारत के साथ खुद के रिश्तों की नई इबारत लिखने का काम किया है।
हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया के ये 20 देश कौन-से थे। लोग कई बार इनके नामों को पढ़ते हैं, लेकिन हर बार इन सभी देशों के नाम को याद रखना आसान नहीं होता है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपके साथ इन देशों को आसानी से याद रखने के लिए एक ट्रिक साझा कर रहे हैं, जिससे आप इन देशों का नाम नहीं भूलेंगे। जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
कब हुई थी G20 समूह की स्थापना
G20 समूह की स्थापना 1999 में एशियाई वित्तीय संकट के बाद वित्ती मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के नियंत्रकों के बीच वित्तीय और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच के रूप में की गई थी।
क्या है G20 समूह
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि आखिर G20 समूह क्या है। आपको बता दें कि जी20 एक अंतः सरकारी मंच है, जिसमें 19 संप्रभु राज्य, यूरोपीय संघ और अफ्रीकीय संघ शामिल है।
इसका प्रमुख कार्य विश्व अर्थव्यवस्था से संबंधित है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय वित्तीय, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य, कृषि, भ्रष्टाचार, पर्यावरण व ऊर्जा के संबंध में नीतियां बनाना और इस संबंध में काम करना है।
कितने साल में होता है G20 समूह का आयोजन
जी 20 समूह कार्यक्रम का आयोजन हर साल किया जाता है। इस बार भारत में इसका आयोजन किया गया था, जिसेक बाद अगले वर्ष यानि 2024 में दक्षिण अमेरिका के ब्राजिल में इसका आयोजन किया जाएगा।
किस ट्रिक से याद करें जी20 देशों के नाम
अब सवाल है कि आखिर किस ट्रिक के माध्यम से जी20 देशों के नाम को याद रखा जा सकता है, तो इसके लिए एक ट्रिक है, GURU JI SITA AB SSC FCI ME hai. इस ट्रिक को हम नीचे समझेंगे।
GURU
G-Germany
U-USA
R-Russia
U- United Kingdom
JI
J-Japan
I-India
SITA
S-South Africa
I-Indonesia
T-Turkey
A-Australia
AB
A-Argentina
B-Brazil
SSC
S-Saudi Arabia
S-South Korea
C-Canada
FCI
F-France
C-China
I-Italy
ME
M-Mexico
E-European Union
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह जी7 समूह देशों के नामों को ट्रिक के माध्यम से याद करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः इस आसान ट्रिक से याद करें G7 देशों के नाम
पढ़ेंः भारत के 5 सबसे बड़े जिले कौन-से हैं, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation