जाने विश्व की किन शहरों को यूनेस्को ने क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क की सूची में शामिल किया है
यूनेस्को क्रिएटिव सिटी नेटवर्क 2004 में निर्मित किया गया था। इसका उद्देश्य ऐसे शहरों के साथ तथा उनके मध्य सहयोग को बढ़ावा देना है जिन्होंने 'रचनात्मक' को धारणीय शहरी विकास के एक रणनीतिक कारक के रूप में स्वीकृति प्रदान की है। इस लेख में हमने यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क की सूची दिया है जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।
यूनेस्को (UNESCO) 'संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational Scientific and Cultural Organization)' का लघुरूप है। यूनेस्को क्रिएटिव सिटी नेटवर्क (रचनात्मक शहरों के नेटवर्क की सूची) 2004 में निर्मित किया गया था। इसका उद्देश्य ऐसे शहरों के साथ तथा उनके मध्य सहयोग को बढ़ावा देना है जिन्होंने 'रचनात्मक' को धारणीय शहरी विकास के एक रणनीतिक कारक के रूप में स्वीकृति प्रदान की है।
शिल्प और लोक कला, डिज़ाइन, फिल्म, पाक कला, साहित्य, संगीत और मीडिया आर्ट्स के आधार पर शहरों को रचनात्मक शहर का दर्ज़ा प्रदान किया जाता है। इस नेटवर्क में सम्मिलित होकर, शहर अपनी सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणाली साझा करने के साथ ही सार्वजानिक एवं निजी क्षेत्र तथा नागरिक समाज के साथ साझेदारी करने हेतु प्रतिबद्ध होंगे।
हाल ही में, चेन्नई को यूनेस्को क्रिएटिव सिटी नेटवर्क में शामिल किया गया है। जयपुर (शिल्प और लोक कला) और वाराणसी (संगीत) के बाद इस सूची में शामिल होने वाला यह तीसरा भारतीय शहर है।
यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क की सूची (रचनात्मक शहरों के नेटवर्क की सूची)
| रचनात्मक क्षेत्र | शहरों के नाम |
| साहित्य | बुचेन (कोरिया गणराज्य), डरबन (दक्षिण अफ्रीका), लिलेहैमर (नॉर्वे), मैनचेस्टर (यूनाइटेड किंगडम), मिलान (इटली), क्यूबेक नगर (कनाडा), सीऐटल (संयुक्त राज्य अमेरिका), यूट्रेक्ट (नीदरलैंड)। |
| शिल्प और लोक कला | बागुईओ नगर (फिलीपींस), बार्सिलोना (पुर्तगाल), काहिरा (मिस्र), कैररा (इटली), चिआंग माई (थाईलैंड), कोर्देलेज (इक्वाडोर), गेबरोवो (बुल्गारिया), जोओओ पेसोआ (ब्राजील), कुट्टाह्या (तुर्की), लिमोज (फ्रांस), मदाबा (जॉर्डन), Ouagadougou (बुर्किना फासो), पोर्टो-नोवो (बेनिन), शेकी (अज़रबैजान), सोकोड (टोगो), टेटुआन (मोरक्को), तूनिस (ट्यूनीशिया), जयपुर (भारत)। |
| मीडिया आर्ट्स | ब्रागा (पुर्तगाल), चांगशा (चीन), गुआडालाजारा (मेक्सिको), कोसीस (स्लोवाकिया), टोरंटो (कनाडा)। |
| संगीत | अलमाती (कज़ाखस्तान), अमरैंट (पुर्तगाल), ऑकलैंड (न्यूजीलैंड), ब्रनो (चेक गणतंत्र), चेन्नई (भारत), दैगु (कोरिया गणराज्य), फ्रूटिलर (चिली), कान्सास सिटी (संयुक्त राज्य अमेरिका), मोरेलिया (मेक्सिको), नॉरकॉपिंग (स्वीडन), पेसरो (इटली), प्रेया (कैबो वर्दे), वाराणसी (भारत)। |
| पाक कला | अल्बा (इटली), बुएनावेंतुरा (कोलंबिया), कोकाबांबा (बोलीविया), हटे प्रांत (तुर्की), मकाउ (चीन), पनामा शहर (पनामा), पैराटी (ब्राजील), सैन एंटोनियो (संयुक्त राज्य अमेरिका)। |
| डिज़ाइन | ब्रासीलिया (ब्राजील), केपटाउन (दक्षिण अफ्रीका), दुबई (संयुक्त अरब अमीरात), ग्रेटर गीलॉन्ग (ऑस्ट्रेलिया), इस्तांबुल (तुर्की), कोल्डिंग (डेनमार्क),कोर्ट्रिज (बेल्जियम), मेक्सिको नगर (मेक्सिको), वुहान (चीन)। |
| फ़िल्म | ब्रिस्टल (यूनाइटेड किंगडम), लॉड्ज़ (पोलैंड), क़िंगदाओ (चीन), तेर्रस्सा (स्पेन), यमगता (जापान) |
उपरोक्त यूनेस्को क्रिएटिव सिटी नेटवर्क सूची (रचनात्मक शहरों के नेटवर्क की सूची) सतत विकास और नए शहरी एजेंडा के लिए संयुक्त राष्ट्र के 2030 के एजेंडा के क्रियान्वयन की रूपरेखा के तहत यह नेटवर्क शहरों को अपनी निरंतरता बनाने में समृद्ध संस्कति की भूमिका को प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा।
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.