भारत में जब भी विविध संस्कृति, समरसता, समृद्ध इतिहास और अनूठी परंपराओं की बात होती है, तो इसमें प्रमुखता से उत्तर प्रदेश का नाम भी लिया जाता है। भारत का यह राज्य देश में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है और इसके प्रत्येक जिले की अपनी-अपनी विशेषताएं हैं, जो कि प्रदेश को अन्य राज्यों से अलग बनाती हैं। प्रदेश के जिले अपनी संस्कृति और लोगों की आस्था के लिए भी जाने जाते हैं।
आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों का भ्रमण करने के साथ उनके बारे में पढ़ा और सुना भी होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला विश्वनाथ नगरी के रूप में भी जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत में मौजूद है एशिया का सबसे बड़ा बस टर्मिनल, जानें
उत्तर प्रदेश में कितने जिले और मंडल
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले और मंडल हैं, तो आपको बता दें कि प्रदेश में कुल 75 जिले हैं। ये 75 जिले कुल 18 मंडलों में आते हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 822 सामुदायिक विकास खंड, 17 नगर निगम और 437 नगर पंचायत हैं।
कौन-सा जिला है विश्वनाथ नगरी
अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला विश्वनाथ नगरी के रूप में भी जाना जाता है, तो आपको बता दें कि प्रदेश का वाराणसी शहर विश्वनाथ नगरी के रूप में भी जाना जाता है। गंगा नदी के किनारे बसे इस शहर का इतिहास, इतिहास से भी पुराना बताया जाता है। आस्था के इस शहर में हर साल बड़ी संख्या में लोग आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं।
क्यों कहा जाता है विश्वनाथ नगरी
अब सवाल है कि आखिर इस शहर को ही विश्वनाथ नगरी के रूप में भी क्यों जानते हैं, तो आपको बता दें कि भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ का मंदिर यहां मौजूद है, जिस वजह से इस शहर को हम विश्वनाथ नगरी के रूप में भी जानते हैं। भगवान शिव को देवों का देव और पूरे विश्व का नाथ कहा गया है। ऐसे में वाराणसी को हम विश्वनाथ नगरी के रूप में भी जानते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह उत्तर प्रदेश से जुड़े अन्य तथ्यों पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation