जानें शरीर पर स्थित तिल आपके भविष्य के बारे में क्या बताते है?

हर मानव के शरीर पर तिल का निशान होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये तिल भविष्य में आपके साथ घटित होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैंl ये तिल हमारी शारीरिक स्थिति, आर्थिक स्थिति एवं चरित्र के बारे में भी काफी कुछ दर्शाते हैंl आइए इस लेख में हम देखते हैं, कि मानव शरीर के अलग-अलग अंगों पर तिल का होना किन-किन बातों की ओर इशारा करता है l

Apr 25, 2017, 14:56 IST

हर मानव के शरीर पर तिल का निशान होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये तिल भविष्य में आपके साथ घटित होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैंl आपने ध्यान दिया होगा कि हमारे शरीर पर तिल जन्मजात होते हैं या फिर जीवनकाल के दौरान भी बनते हैंl ये तिल हमारी शारीरिक स्थिति, आर्थिक स्थिति एवं चरित्र के बारे में भी काफी कुछ दर्शाते हैंl तिल के आकार, रंग और शरीर के किसी खास हिस्से में स्थिति के आधार पर किसी के भविष्य का अनुमान लगाया जा सकता हैl   
 meaning of moles                          
Source:www.static1.squarespace.com                                                         
कई शास्त्रों में तिलों कि स्थिति, आकार, रंग आदि का वर्णन मिलता है, जैसे कि समुद्रशास्त्र में मानव शरीर पर तिलों की स्थिति को लेकर स्पष्ट व्याख्या मिलती हैl इसके अनुसार लाल तिल का होना शुभ माना जाता है और काले तिल शुभ व अशुभ दोनों हो सकते है, यह शरीर में उनकी स्थिति पर निर्भर करता हैl यह भी मान्यता है कि महिलाओं के शरीर के बाएँ तरफ तिल का होना शुभ होता हैl चीनी खगोलशास्त्र के अनुसार, मानव शरीर के विभिन्न हिस्सों पर तिल की उपस्थिति उस व्यक्ति के स्वास्थ्य और व्यक्तित्व की व्याख्या करती हैंl

आइए इस लेख में हम देखते हैं, कि मानव शरीर के अलग-अलग अंगों पर तिल का होना किन-किन बातों की ओर इशारा करता है:

1. मस्तक या माथे पर तिल
 moles on forhead
Source: www.image.slidesharecdn.com
माथे पर किस जगह तिल है ये जानना जरुरी है:
- जैसे अगर माथे पर बीच में तिल है तो आप भाग्यवान है अर्थात आप जहाँ जाएंगें सम्मान हासिल करेंगे और यह निर्मल प्रेम की भी निशानी हैl आप जिस भी क्षेत्र में काम करेंगे उसमें सफल होंगेl ऐसे लोगों का लाइफस्टाइल यूनिक होता है, वे व्यवहार कुशल होते हैं और लोगों के बीच रहना पसंद करते हैंl
- अगर माथे में बायीं तरफ तिल है तो फिजूलखर्च और निराशापूर्ण जीवन का सूचक होता है l
- अगर माथे के दाहिने तरफ तिल है तो वह व्यक्ति किसी विषय में निपुण होगा और धन वृद्धिकारक भी होता हैl जिसकी वजह से वह भीड़ में अलग पहचाने जाते हैंl
2. भौंहों पर तिल
 moles on eyebrows
- भौंहों के बीच में तिल बहुत शुभ माना जाता है l ऐसे लोगों के जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती है और बहुत खुशहाल जीवन व्यतीत करते हैंl
- भौंह की दाहिने तरफ का तिल भी सुखमय जीवन का प्रतीक होता हैl
- बायीं भौंह पर तिल का होना दुखद दांपत्य जीवन का संकेत देता है।
- अगर दोनों भौंहों पर तिल है तो ऐसा व्यक्ति जीवनभर यात्रा करता रहता हैl

जानें किस ब्लड ग्रुप के व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है
3. नाक पर तिल
 mole on nose
Source: www.google.co.in
जिस मानव के नाक पर तिल होता है वे क्रोधी और झगड़ालू होते हैl ऐसे लोग तुरंत किसी भी बात पर अपना प्रत्योतर देते हैं और कुछ भी बर्दाश नहीं कर पाते हैंl ऐसे लोग कपड़ों के शौकीन होते हैं और कम मेहनत करने पर भी ज्यादा फायदा प्राप्त करते हैंl जिन महिलाओं की नाक पर दायीं और तिल होता है वह शांत स्वभाव की होती हैं और एकांत में रहना पसंद करती हैंl ऐसी महिलाओं को काफी भाग्यशाली माना जाता हैl
4. कान पर तिल
 mole on ears
Source:www.media.indiatimes.in
ऐसा माना जाता है कि जिसके कान पर तिल होता है उसकी आयु लम्बी होती हैl अगर यह आपके दाहिनी ओर है तो इसका मतलब यह हो सकता है कि आप अपने परिवार के प्रति प्रतिबद्ध और अच्छे हैं और यदि यह बाईं तरफ है, तो आपको अच्छा वर मिलेगा l
5. गाल पर तिल
 mole on face

Source:www. geekloveshealth.com
गालों पर तिल का होना शुभ माना जाता है, ऐसे लोग खुले विचारों वाले होते हैंl ये लोग काफी ग्लैमरस लाइफस्टाइल पसंद करते हैं, किसी भी रीति-रिवाजों को नहीं मानते हैंl बायीं गाल पर तिल व्यक्ति को संघर्षशील और दायीं गाल पर तिल उनको धनी बनाता हैl
6. होंठ पर तिल
 Mole on lips
Source:www.1.bp.blogspot.com
ऊपरी होंठ पर तिल उस व्यक्ति का प्रतिनिधित्व करता है, जो हर एक के लिए अच्छा करता है और निचले होंठ पर तिल एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताता है, जो खाने का शौकीन होता है, उन्हें अभिनय और थिएटर कलाओं में भी रूचि होती हैl जिन महिलाओं मे तिल निचले होंठ पर होता है वह कपड़ों की शौक़ीन होती हैंl यदि तिल होंठ के नीचे हो तो उस व्यक्ति के जीवन में गरीबी छाई रहती हैl

क्या आप जानते हैं कि किन मानव अंगों को दान किया जा सकता है
7. गर्दन पर तिल
 mole on neck
Source:www.cdn.davidwolfe.com
जिसकी गर्दन के सामने वाले भाग में तिल होता है वह अप्रत्याशित रूप से भाग्यशाली होते हैं। यदि गर्दन के आस-पास के हिस्से में तिल है तो उसका व्यक्तित्व नकारात्मक होता हैl हालांकि, अगर किसी व्यक्ति के गर्दन के पीछे पीठ के पास तिल हो तो ऐसा व्यक्ति साधारण और सरल जीवन जीना पसंद करता है।
8. कंधे पर तिल
 mole on shoulder
Source:www.images.alobacsi.vn
कंधे के दोनों तरफ तिल का होना एक समझदार और व्यावहारिक व्यक्ति का संकेत देता हैl ऐसे व्यक्ति ज़िम्मेदार, सामाजिक और मित्र बनाने वाले होते हैं। इन्हें जीवन में प्रयोग करना बहुत पसंद होता है, इसीलिए वे हमेशा बदलाव करते रहते हैं, परन्तु बदलाव का दायरा बहुत सीमित होता हैl  
9. हथेली पर तिल
Mole on hand
Source:www.images.livehindustan.com
जिसकी हथेली पर तिल होता है, उसे धन की कमी कभी नही होती हैl ऐसे लोग बहुत खर्चीले और चालाक होते है और उन्हें हमेशा ब्रांडेड वस्तुएं आकर्षित करती हैंl ऐसे लोग सबको खुश करने में विश्वास रखते हैंl अगर तिल हथेली के दायीं तरफ हो तो वह व्यक्ति बलवान होता है और अगर दायीं हथेली के पिछली तरफ हो तो वह व्यक्ति धनवान होता हैl अगर तिल हथेली के बायीं तरफ हो तो वह व्यक्ति खर्चीला होता है और अगर बायीं हथेली के पीछे हो तो वह व्यक्ति कंजूस होता हैl
10. हाथों की ऊँगलियों पर तिल
 mole on middle finger
अगर तिल अंगूठे पर हो तो ऐसा व्यक्ति कार्यकुशल, व्यवहार कुशल तथा न्यायप्रिय होता है। अगर पहली ऊँगली अर्थात तर्जनी ऊँगली पर तिल हो तो वह विद्वान, गुणवान और धनवान किंतु शत्रुओं से पीड़ित होता है। बीच की ऊँगली अर्थात मध्यमा ऊँगली पर तिल हो तो वह उत्तम फलदायी होता है। ऐसे व्यक्ति का जीवन हमेशा सुखी और शांतिपूर्ण होता है। अगर किसी व्यक्ति के तीसरी ऊँगली अर्थात अनामिका ऊँगली पर तिल हो तो वह ज्ञानी, यशस्वी, धनी और पराक्रमी होता है। अगर किसी व्यक्ति के छोटी ऊँगली अर्थात कनिष्ठा उँगली पर तिल हो तो वह व्यक्ति संपत्तिवान होता है, किंतु उसका जीवन दुखमय होता है।

गुब्बारे को सुई चुभोने पर वह क्यों तेज आवाज के साथ फटता है?
11. पैरों और घुटने पर तिल
 moles on leg
Source: www.beautyzion.com
दाहिने जांघ पर तिल का होना सभी उद्यमों में सफलता का प्रतिनिधित्व करता है। यह महिलाओं के लिए काफी लाभकारी होता हैl ऐसे लोग राष्ट्रीय राजनीति में शामिल हो सकते हैंl जिस व्यक्ति के बाएं जांघ पर तिल होता है उसे नौकरी या व्यवसाय के कारण यात्रा करनी पड़ती हैl ऐसे लोगों के बहुत सारे दोस्त होते हैंl घुटने और टखनों के बीच के किसी भी हिस्से पर तिल का होना व्यक्ति के लापरवाह और आलसी प्रकृति को दर्शाता हैl ऐसे व्यक्ति स्वार्थी और आलसी होते हैं और उनमें दूसरों के प्रति सहानुभूति की कमी होती है।
12. ठोड़ी पर तिल
 mole on chin
Source: www.s-media-cache-ak0.pinimg.com
अगर किसी व्यक्ति के ठोड़ी के किसी भी तरफ तिल हो तो वह व्यक्ति भाग्यशाली होता है और यह माना जाता है कि भाग्य उनका हमेशा साथ देता हैl यहां तक कि ज्यादा प्रयास किए बिना भी वे धन और समृद्धि हासिल करते हैं और हर किसी से स्नेह और सम्मान प्राप्त करते हैंl
13. पेट पर तिल
 mole on stomach
Source:www.images.speakingtree.iimg.in
ऐसे लोग चटोरे होते है अर्थात भोजन के शौकीन और मिष्ठान प्रेमी होते हैंl ऐसे लोग दूसरों के साथ भोजन शेयर करना पसंद नहीं करते हैंl जिन महिलाओं की नाभि के आस-पास तिल होता है, वे धन और समृद्धि हासिल करती हैंl लेकिन यदि किसी महिला के नाभि के ऊपर तिल है तो उसे शुभ नहीं माना जाता हैl
इस लेख से हमें यह जानकारी मिलती है कि शरीर में अलग-अलग जगह तिल होने का अपना ही एक महत्व होता है और कैसे ये हमारे भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं अर्थार्त जीवन शैली के बारें में भी दर्शाते हैं l

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News