दुनिया का अनोखा देश, जहां 13 महीने का होता है एक साल, पढ़ें

दुनियाभर के देशों में एक वर्ष में 12 महीने होते हैं। हालांकि, एक अनोखा देश ऐसा भी है, जहां एक साल में 12 नहीं, बल्कि 13 महीने होते हैं। खास बात यह है कि यह देश बाकी दुनिया से करीब 7 साल पीछे चल रहा है। कौन-सा है यह देश, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

Jul 3, 2025, 18:04 IST
13 महीने वाला देश
13 महीने वाला देश

यह बात हम सभी जानते हैं कि एक साल में 12 महीने होते हैं। दुनिया के अधिकांश देशों में भी 12 महीने ही होते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया का एक देश ऐसा भी है, जहां 12 नहीं, बल्कि 13 महीने होते हैं।

ऐसे में इस देश के दिन बाकी दिनों से अलग होते हैं। वहीं, यहां का समय भी थोड़ा अलग है। खास बात यह है कि अपनी इस अनूठी वजह से दुनिया का यह देश बाकी दुनिया से करीब 7 साल पीछे चल रहा है। कौन-सा है यह देश, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

किस देश में होता है 13 महीने का एक साल

आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के इथियोपिया अपना पारंपरिक कैलेंडर इस्तेमाल करता है, जिसे इथियोपाई या गीज कैलेंडर भी कहा जाता है। 

13वें महीने में बदल जाते हैं दिन 

इथियोपाई कैलेंडर में शुरुआत में ग्रेगोरियन कैलेंडर की तरह 12 महीनों में 30 दिन होते हैं, लेकिन इसके 13वें महीने में सामान्य वर्ष में 5 दिन होते हैं, जबकि लीप वर्ष में 6 दिन हो जाते हैं।  आपको बता दें कि इस महीने को पागूमे के नाम से जाना जाता है।

दुनिया से सात साल पीछे चल रहा है देश

अपने इस पारंपरिक कैलेंडर की वजह से इथियोपिया देश शेष दुनिया से करीब 7 साल और 3 महीने पीछे चल रहा है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और सरकारी कामकाज में ग्रेगोरियन कैलेंडर का ही इस्तेमाल किया जाता है।

क्यों है कैलेंडर में अंतर

इस अंतर के मुख्य कारण की बात करें, तो यह ईसा मसीह के जन्म की गणना में अंतर के कारण है। अमूमन सभी ईसाई देश ईसा मसीह के जन्म को 1 ईस्वी मानते हैं, जबकि इथियोपाई ऑर्थोडॉक्स चर्च के मुताबिक, ईसा मसीह का जन्म 7 ईसा पूर्व में हुआ था। 

11 सितंबर को मनाया जाता है नया साल

इथियोपाई कैलेंडर में नया साल मनाने की भी अलग तारीख है। यहां हर साल 11 सितंबर को ही नए साल का आगमन माना जाता है। वहीं, लीप वर्ष में यह तारीख बदलकर 12 सितंबर हो जाती है। आपको बता दें कि इस पर्व को यहां एनकुटाटाश कहा जाता है, जिसका अर्थ गहनों का उपहार होता है।

दोपहर 12 बजे से दिन की शुरुआत

आपको बता दें कि यहां के लोग कैलेंडर की गणना भी अलग तरीके से करते हैं। यहां दिन की शुरुआत ग्रेगोरियन कैलेंडर के सुबह 6 बजे से की जाती है, जिसे इथियोपिया में सुबह के 12 बजे माना जाता है। वहीं, जिस समय ग्रेगोरियन कैलेंडर में दोपहर के 12 बज रहे होते हैं, इथियोपिया में शाम के छह बज जाते हैं।

पढ़ेंःभारत का सबसे बड़ा नाम वाला जिला कौन-सा है, यहां जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News