हरियाणा के किस जिले में है भारत का सबसे बड़ा अशोक चक्र, जानें

हरियाणा राज्य भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल है, जो कि अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां का देशी खान-पान इसे अन्य राज्यों से अलग बनाता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा के किस जिले में भारत का सबसे बड़ा अशोक चक्र है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

Oct 23, 2024, 18:42 IST
हरियाणा के इस जिले में है भारत का सबसे बड़ा अशोक चक्र
हरियाणा के इस जिले में है भारत का सबसे बड़ा अशोक चक्र

हरियाणा उत्तर-पश्चिम भारत में स्थित प्रमुख राज्यों में से एक राज्य है। यह उत्तर में हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में पंजाब, दक्षिण में राजस्थान और पूर्व में उत्तर प्रदेश और दिल्ली से घिरा हुआ है। इसका भौगोलिक क्षेत्रफल 44,212 वर्ग किलोमीटर है, जो कि पूरे भारत का करीब 1.3 फीसदी है।

यहां की जलवायु अर्ध-शुष्क है, जहां गर्मी, सर्दी और मानसून का अनुभव होता है। यहां बहने वाली यमुना नदी प्रमुख नदी है, जो कि पूर्वी सीमा से होकर बहती है। क्या आप जानते हैं कि हरियाणा राज्य में भारत का अशोक चक्र स्थापित है ? खास बात यह है कि यह पूरे भारत का सबसे बड़ा अशोक चक्र है। राज्य के किस जिले में है सबसे बड़ा अशोक चक्र, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें। 

हरियाणा में कुल जिले और मंडल 

हरियाणा में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 22 जिले हैं, जो कि 6 मंडलों में आते हैं। इन मंडलों में कुल 73 उपमंडल, 97 तहसील, 10 नगर निगम, 10 लोक सभा सीटें, 5 राज्य सभा सीटें और 90 विधानसभा सीटें हैं। साथ ही, यहां 46 नगर पालिका और 21 नगर परिषद् मौजूद हैं।

हरियाणा का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला

हरियाणा के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह सिरसा है। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 4276 वर्ग किलोमीटर है। वहीं, सबसे छोटा जिला फरीदाबाद है। इस जिले की कुल एरिया की बात करें, तो यह 742.9 वर्ग किलोमीटर में है। 

हरियाणा के चार दिशाओं के चार जिले 

हरियाणा के चार दिशाओं के चार जिलों की बात करें, तो सबसे पूर्वी जिला यमुनानगर है। वहीं, सबसे उत्तरी जिला पंचकूला, सबसे दक्षिणी जिला नूंह और सबसे पश्चिमी जिला सिरसा है।

हरियाणा का सर्वाधिक और न्यूनतम साक्षर जिला

साल 2011 में हरियाणा की कुल साक्षरता दर 75.5 फीसदी दर्ज की गई थी। वहीं, यहां सर्वाधिक साक्षर जिले की बात करें, तो यह गुरुग्राम है, तो सबसे न्यूनतम साक्षर जिला नूंह है। 

हरियाणा के किस जिले में है सबसे बड़ा अशोक चक्र

अब सवाल है कि हरियाणा के किस जिले में सबसे बड़ा अशोक चक्र है, तो आपको बता दें कि यमुनानगर के टोपराकलां में भारत का सबसे बड़ा अशोक चक्र स्थापित है। इसे साल 2020 में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया था, जिसका व्यास 30 फीट है और इसका वजन 6 टन है।   

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक क्लिक करें।

पढ़ेंः हरियाणा के किस जिले को कहा जाता है Magnet City, जानें





Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News