हरियाणा भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित एक प्रमुख राज्य है, जो कि अपनी विविधता और संस्कृति के लिए विश्वविख्यात है। यह राज्य भारत के सबसे समृद्ध और विकसित राज्यों में से एक माना जाता है। हरियाणा का गठन 1 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग कर 17वें राज्य के रूप में किया गया था।
राज्य की राजधानी चंडीगढ़ है, जो पंजाब की भी राजधानी है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा के किस जिले को हम Magnet City के रूप में भी जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
हरियाणा में कुल जिले
हरियाणा में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 22 जिले हैं, जो कि 6 मंडलों में आते हैं। वहीं, इन मंडलों में कुल 73 उपमंडल हैं, जिनमें अलग-अलग संभाग शामिल हैं। यहां कुल 93 तहसील, 142 विकासखंड, 154 शहर, 21 नगर परिषद्, 10 नगर निगम, 10 लोकसभा और 5 राज्यसभा सीटें व 90 विधानसभा सीटें हैं।
हरियाणा का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
हरियाणा के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह सिरसा जिला है, जो कि 4276 वर्ग किलोमीटर में है। वहीं, सबसे छोटा जिला फरीदाबाद जिला है। यह जिला कुल 742.9 वर्ग किलोमीटर में है।
हरियाणा के चार दिशाओं के चार जिले
हरियाणा के चार दिशाओं के चार जिलों की बात करें, तो सबसे पूर्वी जिला यमुनानगर, सबसे उत्तरी जिला पंचकूला, सबसे पश्चिमी जिला सिरसा और सबसे दक्षिणी जिला नूंह है।
हरियाणा का सर्वाधिक और न्यूनतम साक्षर जिला
साल 2011 में हरियाणा की कुल साक्षरता दर 75.5 फीसदी दर्ज की गई थी। यहां का सबसे साक्षर जिला गुरुग्राम है। वहीं, न्यूनतम साक्षर जिला नूंह है।
हरियाणा में किस जिले को कहा जाता है Magnet City
अब सवाल है कि आखिर किस जिले को Magnet City के रूप में जाना जाता है, तो आपको बता दें कि हिसार जिले को हम Magnet City के रूप में भी जानते हैं।
क्यों कहा जाता है Magnet City
अब आप सोच रहे होंगे कि हिसार शहर को ही Magnet City क्यों कहा जाता है, तो आपको बता दें कि मैग्नेट सिटी उसे कहा जाता है, जो अपनी तरफ लोगों को आकर्षित करता है। साथ ही, यहां निवेशक निवेश भी करते हैं। ऐसे में हरियाणा के इस शहर को मैग्नेट सिटी का दर्जा दिया गया है। इस वजह से इस शहर को हम मैग्नेट सिटी के रूप में भी जानते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः हरियाणा के किस जिले को कहा जाता है कपड़ों का शहर, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation