उत्तर प्रदेश के किस बड़े शहर को कहा जाता था लखनपुर, जानें

Apr 29, 2025, 15:35 IST

उत्तर प्रदेश के प्रत्येक शहर की अपनी विशेषता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले को पूर्व में लखनपुर कहा जाता था, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी में यह जिला था लखनपुर
यूपी में यह जिला था लखनपुर

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य कुल 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का करीब 7.33 फीसदी हिस्से है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस बड़े शहर को पूर्व में लखनपुर कहा जाता था। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल 

उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये मंडल कुल चार संभागों का हिस्सा हैं, जो कि पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड हैं। कुछ किताबों में हमें रोहिलखंड और बघेलखंड का भी जिक्र मिलता है। इसके अतिरिक्त, यहां कुल 17 नगर निगम, 75 नगर पंचायत, 28 विकास प्राधिकरण और 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत हैं। 

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला 

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी जिला है। यह जिला कुल 7246 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह हापुड़ है। यह जिला कुल 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 

उत्तर प्रदेश के चार दिशाओं के चार जिले 

उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया है। वहीं, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर है। सबसे दक्षिणी जिले की बात करें, तो यह सोनभद्र है और सबसे पश्चिमी जिला शामली है। 

किस जिले को कहा जाता था लखनपुर

अब सवाल है कि यूपी में किस जिले को पूर्व में लखनपुर कहा जाता था, तो आपको बता दें कि यूपी की आर्थिक राजधानी लखनऊ को पहले लखनपुर कहा जाता था। सबसे लोकप्रिय मान्यता यह है कि लखनऊ प्राचीन काल में लक्ष्मणपुरी के नाम से जाना जाता था, जो भगवान राम के भाई लक्ष्मण का निवास स्थान था।

ऐसा माना जाता है कि भगवान राम ने लक्ष्मण को यह भूमि भेंट की थी। समय के साथ लक्ष्मणपुरी का नाम बदलकर लखनपुर और फिर लखनऊ हो गया। वहीं, एक अन्य मान्यता यह है कि 11वीं शताब्दी में यहां लखन पासी नामक एक शक्तिशाली शासक का किला था। उनके नाम पर ही इस जगह को लखनपुर कहा जाने लगा। पासी समुदाय के लोकगीतों में इसका उल्लेख है।

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः किस नदी को कहा जाता है वागड़ की गंगा, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News