Bihar Board Exam 2026: BSEB ने 10वीं-12वीं का दूसरा डमी एडमिट कार्ड किया जारी, exam.biharboardonline.com पाएं Direct Link
BSEB बोर्ड ने 10वीं-12वीं का दूसरा डमी एडमिट कार्ड 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर आज यानी 28 नवंबर को जारी कर दिया है। छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई जानकारी को देखें।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं-12वीं फाइनल एग्जाम 2026 के लिए दूसरा डमी एडमिट कार्ड आज यानी 28 नवंबर को जारी कर दिया है। यह छात्रों के लिए फाइनल एडमिट कार्ड से पहले अपनी जानकारियों की जांच करने का लास्ट मौका है। BSEB इंटरमीडिएट फाइनल एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले सभी छात्र आज से लेकर 4 दिसंबर 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के साथ गलतियों में सुधार भी कर सकते हैं।
BSEB Dummy Admit Card Download: डम्मी एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक और इंपोर्टेंट डेट्स
BSEB बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र और स्कूल टीचर्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, आइए जानते हैं इंपोर्टेंट डेट्स।
| डिटेल्स | डेट्स |
| दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी | 28 नवंबर 2025 |
| करेक्शन /डाउनलोड की लास्ट डेट | 4 दिसंबर 2025 |
| फाइनल एडमिट कार्ड जारी | जनवरी 2026 का पहला सप्ताह |
| इंटरमीडिएट एग्जाम की शुरुआत | फरवरी 2026 |
Direct Link - BSEB 10वीं-12वीं डमी एडमिट कार्ड 2026 - यहां क्लिक करें
BSEB 10वीं-12वीं का दूसरा डमी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
छात्रों के लिए बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के दूसरे डमी एडमिट कार्ड का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद है। छात्र हमारे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1: बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाएं।
स्टेप 2: फिर, बिहार 10वीं-12वीं डमी एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: क्लिक करने के बाद कॉलेज कोड, रजिस्ट्रेशन नंबर, फील्ड और जन्म तिथि फिल करके लॉगिन करें।
स्टेप 4: फिर, स्क्रीन पर दूसरा डमी एडमिट कार्ड दिखने लगेगा। किया जाएगा।
स्टेप 5: उसे डाउनलोड कर लें।
10वीं-12वीं के दूसरे डम्मी एडमिट कार्ड में करेक्शन
सभी छात्र के फाइनल एडमिट कार्ड में कोई भी गलती न रह जाएं। इसी कारण जारी हुए दुसरे डम्मी एडमिट कार्ड को अच्छे से चेक करें। सभी छात्र नीचे दी गई इन जानकारियों में सुधार कर सकते हैं।
- छात्र/छात्रा का नाम
- माता/पिता का नाम
- जन्म तिथि
- लिंग
- जाति
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- सब्जेक्ट
- फोटो और हस्ताक्षर
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.
