बिहार के इस जिले की रहने वाली है Khan Sir की Wife A.S. Khan, जानें कितनी पढ़ी-लिखी है उनकी वाइफ
लोकप्रिय शिक्षक खान सर ने हाल ही में पटना में अपनी शादी का शानदार रिसेप्शन दिया, जहाँ विभिन्न क्षेत्रों के कई मेहमान शामिल हुए. बिहार के सिवान जिले से ताल्लुक रखने वाली Khan Sir की पत्नी A.S. Khan ने 2 जून को हुए रिसेप्शन में पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आई। इस खास मौके पर कई प्रसिद्ध शिक्षक, राजनीतिक हस्तियां और फिजिक्सवाला के संस्थापक अलख पांडे भी मौजूद रहे।
देश के लोकप्रिय शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने अपने निकाह के बाद पटना में एक सादगीपूर्ण रिसेप्शन का आयोजन किया। इस समारोह में देशभर से शिक्षकों और कई राजनेताओं ने शिरकत की। इस मौके पर सबसे खास बात यह रही कि खान सर की पत्नी, A.S. खान पहली बार सार्वजनिक रूप से सबके सामने आईं। बता दें कि खान सर 'खान अकेडमी' के नाम से एक कोचिंग संस्थान का संचालन करते है.
Khan सर के रिसेप्शन में राजनेताओं से लेकर शिक्षा जगत से जुड़े कई लोग शामिल हुए, बिहार के राज्यपाल सहित नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए.
भारत के इस गांव को कहा जाता है 'Land Rovers की धरती', जानिए क्यों है खास?
RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम
A.S. खान कौन हैं?
A.S. खान मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के झगरहवा बर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा ICSE बोर्ड से पूरी की और फिर उच्च शिक्षा हासिल की है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह बताया जा रहा है कि वह एक सरकारी कर्मचारी है.
अलख पांडे सहित कई शिक्षक हुए शामिल:
Khan Sir की रिसेप्शन पार्टी 2 जून को पटना में आयोजित हुई, जिसमें उनकी पत्नी A.S. Khan पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। इस खास मौके पर अलख पांडे सहित कई शिक्षक और राजनेता शामिल हुए। बता दें कि समारोह का आयोजन बहुत ही सामान्य ढंग से किया गया।
#Watch | Bihar’s political heavyweight Tejashwi Yadav also made a notable appearance at the grand reception. His presence added significant political sheen to the evening, reflecting the widespread admiration Khan Sir enjoys across spheres. Dressed in simple elegance, Tejashwi… pic.twitter.com/sdXuZBZ483
— The Daily Jagran (@TheDailyJagran) June 3, 2025
समारोह में कौन लोग हुए शामिल:
इस खास मौके पर आये मेहमानों ने खान सर के रिसेप्शन की सादगी और गरिमा की भरपूर सराहना की। तमाम जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी ने इस समारोह को और भी खास बना दिया।
छात्रों के बीच अब भी उतनी ही लोकप्रियता:
अपने अद्भुत और प्रभावशाली पढ़ाने के अंदाज़ के लिए मशहूर खान सर की यूट्यूब पर फॉलोइंग 2.3 करोड़ से भी ज्यादा है। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो देखकर छात्र और फैंस बेहद खुश हुए और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
छात्रों से क्या कहा खान सर ने:
एक लाइव सेशन के दौरान खान सर ने कहा था कि "मैंने सबसे पहले आप सबको इसलिए बताया क्योंकि मेरा अस्तित्व आप सभी की वजह से है। 2 जून को रिसेप्शन के बाद, 6 जून को मैं आप सभी छात्रों के लिए एक विशेष शादी की दावत रखूंगा।"
खान सर की शिक्षा:
खान सर का जन्म 1993 में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा परमार मिशन स्कूल से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी (B.Sc.) और एमएससी (M.Sc.) की पढ़ाई की। साथ ही उन्होंने भूगोल विषय में एमए (M.A.) भी किया है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.