दुनिया की सबसे गहरी झील कौन-सी है, जानें
विश्व में पानी के प्रमुख स्रोतों में नदियों से लेकर झीलों की महत्ता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। प्राचीन समय से ही कई सभ्यताएं पानी के किनारे ही बसीं और धीरे-धीरे विकसित हुईं। आपने दुनिया की कई छोटी-बड़ी झीलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे गहरी झील कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
दुनिया में पानी के प्रमुख स्रोतों में नदियों और झीलों का विशेष महत्व है। प्राचीन समय से ही नदियों के किनारे कई सभ्यताओं का जन्म हुआ और वे विकसित भी हुईं। आज दुनिया में नदियों और झीलों के किनारे कई छोटे-बड़े शहर बसे हुए हैं।
अकेले भारत में ही झीलों की संख्या अधिक है, जिसमें से अधिकांश झीलें उदयपुर में स्थित हैं। यही वजह है कि उदयपुर को झीलों का शहर भी कहा जाता है। क्योंकि, पुराने समय में पानी की कमी को देखते हुए झीलों का निर्माण किया जाता था, जिससे लोगों को पानी की आपूर्ति की जा सके।
वहीं, कुछ झीले प्राकृतिक भी होती हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे गहरी झील कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से इस बारे में जानेंगे।
दुनिया की सबसे गहरी झील कौन-सी है
दुनिया की सबसे गहरी झील की बात करें, तो वह बैकाल झील है, जो कि रूस में है। यह झील दुनिया में प्रमुख रूप से अपनी गहराई के लिए जानी जाती है। इस झील को देखने के लिए देशी-विदेशी सैलानी पहुंचते हैं।
कितनी गहरी है झील
बैकाल झील की गहराई की बात करें, तो यह झील करीब 1700 मीटर यानि 1.7 किलोमीटर गहरी है। यह झील ताजे पानी का प्रमुख स्रोत है और इसके साथ ही यहां ताजे पानी के वनस्पती भी पाई जाती है।

दुनिया की सबसे पुरानी झील
बैकाल झील अपनी गहराई के साथ-साथ अपनी उम्र के लिए भी जानी जाती है। यह झील करीब 2500 मिलियन वर्ष पुरानी बताई जाती है, जो कि इसे दुनिया की सबसे पुरानी झील बनाती है।
दुनिया का करीब 20 फीसदी पानी रिजर्व
बैकाल झील ताजे पानी का एक बड़ा स्रोत है। इस झील में यदि पानी की कुल मात्रा की बात करें, तो विश्व में यदि बिना जमे पानी को देखा जाए, तो इस झील में दुनिया का करीब 20 फीसदी पानी रिजर्व है। यही वजह है कि इस झील को दुनिया के पानी के प्रमुख स्रोतों में गिना जाता है।
विश्व धरोहर सूची में शामिल
बैकाल झील की महत्ता को देखते हुए UNESCO की ओर से साल 1996 में इस झील को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। ऐसे में इस झील के पर्यटन के लिए हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी यहां पहुंचते हैं।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.